एक्सप्लोरर

Jharkhand: विधायकी से इस्तीफे के बाद राज्यसभा भेजे जाएंगे सरफराज अहमद? क्या हो सकता है CM सोरेन का प्लान, जानें- अंदर की बात

JMM MLA Sarfaraz Ahmad Resigns: झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के गांडेय से विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा से सोमवार को इस्तीफा दे दिया. एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है.

Jharkhand News: नए साल की दस्तक के साथ ही झारखंड की सत्ता-सियासत में बड़ी तब्दीली की संभावना और चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. ईडी के सातवें और आखिरी समन की डेडलाइन 31 दिसंबर, 2023 तक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से कोई जवाब नहीं देने और अब सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले कुछ दिनों में राज्य की सियासत में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है. इस साल फरवरी में झारखंड में राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है. संभावना है कि इस्तीफा देने वाले सरफराज अहमद को राज्यसभा भेजा जाए.

दरअसल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन लगातार कानूनी मुश्किलों से घिरे हुए हैं. हेमंत सोरेन को ईडी ने सात समन दिए हैं. छह समन के बाद भी हाजिर नहीं हुए हेमंत सोरेन से अब जगह बताने को कहा गया है, जहां उनसे पूछताछ हो सके. संभावना है कि हेमंत सोरेन अब इस्तीफा दे देंगे. इसके बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी भी चल रही है. कल्पना अभी विधानसभा की सदस्य नहीं हैं. इस बीच गांडेय विधानसभा से सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद पूरी संभावना है कि कल्पना सोरेन को इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ाया जाएगा.

ईडी ने समन में क्या कहा है?

हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले का आरोप है और ईडी उनसे इस मामले में पूछताछ करना चाहती है. जमीन घोटाले में चल रही जांच के सिलसिले में बयान दर्ज कराने के लिए सोरेन को पहली बार समन जारी कर 14 अगस्त को बुलाया गया था. इसके बाद उन्हें 24 अगस्त, 9 सितंबर, 23 सितंबर, 26 सितंबर, 4 अक्टूबर और छठी बार 12 दिसंबर को हाजिर होने का समन भेजा गया. लेकिन, वे इनमें से किसी समन पर हाजिर नहीं हुए. इसके बाद 30 दिसंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने एक और समन भेजा. ईडी ने बताया है कि हेमंत सोरेन को पीएमएलए की धारा-50 के तहत बयान दर्ज कराने का आखिरी मौका दिया जा रहा है. तारीख, समय और जगह बताएं, वहां ईडी के अधिकारी आकर पूछताछ कर लेंगे. इसके जवाब के लिए सीएम सोरेन को दो दिन का समय दिया गया, जो अब समाप्त हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- Sarfaraz Ahmed Resigns: झारखंड में JMM विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget