एक्सप्लोरर

पश्चिमी सिंहभूम जिले में मूर्ति विसर्जन को लेकर हंगामा, DJ जब्त करने पर बढ़ा आक्रोश

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर में दुर्गा पूजा समिति के साउंड बॉक्स को प्रशासन ने जब्त कर लिया था. इसके बाद काफी देर तक बवाल मचा रहा.

West Singhbhum Violence In Idol Immersion: झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी मूर्ति विसर्जन को लेकर जमकर हंगामा हुआ. स्थिति काफी नाजुक बन गई, जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला. दरअसल, पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चक्रधरपुर नगर के राजबाड़ी रोड स्थित शैतान क्लब दुर्गा पूजा समिति के साउंड बॉक्स को प्रशासन की ओर से रविवार (13 अक्टूबर) दोपहर एक बजे जब्त कर लिया गया था. इसके बाद दोपहर से देर शाम तक बवाल मचा रहा. 

शाम तकरीबन पौने छह बजे धीरे-धीरे लोग पवन चौक पर जुटने लगे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. काफी देर के बाद अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नलिन कुमार मरांडी, अभियान एएसपी पारस राणा ने स्थानीय लोगों को भरसक समझाया, लेकिन कोई नहीं माना. 

थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग

चक्रधरपुर में ऐसा पहली बार हुआ जब मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन एक दिन में नहीं हो सका. सोमवार (14 अक्टूबर) की शाम मूर्तियों का विसर्जन किया गया. केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से प्रशासन से मांग की गई थी कि थाना प्रभारी राजीव रंजन द्वारा इस तरह की गई कार्रवाई निंदनीय है. उन्होंने प्रशासन से 24 घंटे के अंदर उन्हें निलंबित करने और नये पदाधिकारी की पदस्थापना की मांग की. 

प्रशासन के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

इधर, अनुमंडल पदाधिकारी ने सारी बातों को स्वीकार करते हुए ऐसा किए जाने की बात कही. नगर में प्रतिमा विसर्जन के दिन थाना प्रभारी के कार्य के कारण उपजे जनाक्रोश के बाद पवन चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जहां लोग पुलिस और प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी करते दिखे. 

सोशल मीडिया पर प्रशासन हुआ ट्रोल

हालांकि चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक (SP) के साथ एसडीपीओ की टीम प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन आक्रोश बढ़ता गया. रविवार को मूर्तियां सड़कों पर खड़ी रही और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी. जहां इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने आरोप लगाया  कि हिंदुओं के पूजा में ही नियमों को लागू क्यों किया जाता है.

ये भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, मंईयां सम्मान योजना की राशि को दोगुने से ज्यादा बढ़ाया

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget