एक्सप्लोरर

कोल्हान विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से 1.58 करोड़ की निकासी

Kolhan University Fraud Case: कोल्हान विश्वविद्यालय में कुल सचिव और वित्त पदाधिकारी के हस्ताक्षर कर बैंक खाते से अवैध निकासी कर ली गई. मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया.

Jharkhand Fraud Case: चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय (Kolhan University Chaibasa) में 1.58 करोड़ का फर्जीवाड़ा सामने आया है. फर्जी हस्ताक्षर से राशि की अवैध निकासी कर ली गई. मामला प्रकाश में आने के बाद रजिस्ट्रार परशुराम सिलायल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने दोनों ठेका कंपनी पर फर्जी तरीके से राशि निकालने का आरोप लगाया.

कोल्हान विश्वविद्यालय के पंजाब नेशनल बैंक खाते से 67 लाख 47 हजार और 91 लाख 49 हजार रुपये की फर्जी निकासी किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. रजिस्ट्रार ने बताया कि 67 लाख 47 हजार रुपये का भुगतान राधा रानी एंटरप्राइजेज को और 91 लाख 49 हजार रुपये का भुगतान रामगढ़ के साहू चिंता इंफ्रा इंटरप्राइजेज को किया गया है.

कोल्हान विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा

उन्होंने बताया कि भुगतान का आदेश कोल्हान विश्वविद्यालय की तरफ से नहीं दिया गया था. चेक पर कुल सचिव और वित पदाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर हैं. राधा रानी इंटरप्राइजेज के कोटक बैंक और साहू चिंता इंटरप्राइजेज के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में राशि का भुगतान किया गया. कोल्हान विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी बीके सिंह ने टाटा कॉलेज स्थित पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर एक करोड़ 58 लाख 96 हजार रुपये की अवैध निकासी किये जाने की जानकारी दी.

फर्जी हस्ताक्षर से की गई अवैध निकासी

उन्होंने पत्र के जरिये राशि को फौरन वापस करने और दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निवेदन किया है. बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में फर्जीवाड़ा कर घोटाला किए जाने का मामला थम नहीं रहा है. सवाल स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग पर उठे हैं. अब ताजा मामला कोल्हान विश्वविद्यालय का है. कुल सचिव और वित पदाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर वाले चेक से राशि का भुगतान किया गया. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने फर्जीवाड़े की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS पूजा सिंघल को राहत, पोस्टिंग रोकने की ED की याचिका कोर्ट से खारिज

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget