एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में सूर्या हांसदा की मुठभेड़ में मौत को लेकर उठ रहे सवाल, CID ने संभाली जांच

Jharkhand Surya Hansda Encounter: झारखंड के सूर्या हांसदा की कथित मुठभेड़ में मौत के मामले में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे हत्या बताया है. वहीं अब CID ने पूरे मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है.

झारखंड की सियासत इन दिनों एक कथित मुठभेड़ में मौत के मामले पर गरमाई हुई है. सूर्या हांसदा नाम के शख्स की पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई है और इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं. मामला तूल पकड़ने के बाद अब राज्य की सीआईडी (CID) ने इसकी जांच अपने हाथ में ले ली है. अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.

कौन था सूर्या हांसदा?

सूर्या हांसदा का नाम कई आपराधिक मामलों में दर्ज था. पुलिस के मुताबिक, वह लंबे समय से वांछित था. खास बात ये है कि हांसदा ने कई राजनीतिक दलों के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. यानी उसका नेटवर्क सिर्फ आपराधिक जगत तक ही सीमित नहीं था, बल्कि राजनीति से भी जुड़ा था.

घटना कहां और कैसे हुई?

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक (SP) मुकेश कुमार ने बताया कि हांसदा को देवघर जिले के नवाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे छिपाए गए हथियार बरामद कराने के लिए राहदबदिया पहाड़ियों पर ले गई.

कुमार के अनुसार, इस दौरान हांसदा ने अचानक पुलिस से एक इंसास राइफल छीन ली और भागने की कोशिश में गोली चला दी. इसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया.

ये मुठभेड़ नहीं, हत्या है- विपक्ष

इस घटना के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है. विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस मुठभेड़ को सीधा "हत्या" करार दिया. उनका कहना है कि पुलिस की कहानी पर भरोसा नहीं किया जा सकता और इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए.

मरांडी समेत कई नेताओं और विधायकों का आरोप है कि यह मामला संदिग्ध है और इसके पीछे राजनीतिक कारण भी हो सकते हैं.

कमलडोर हिल्स के पास हुई इस मुठभेड़ ने राजनीतिक विवाद को हवा दे दी है. दरअसल, हांसदा का राजनीतिक बैकग्राउंड और कई पार्टियों से जुड़ाव होने के कारण यह मामला सिर्फ अपराध तक सीमित नहीं रह गया. कई नेताओं का मानना है कि पुलिस ने बिना ट्रायल के ही हांसदा को मार गिराया और इसे एनकाउंटर का नाम दे दिया.

अब CID करेगी जांच

बढ़ते दबाव और विवाद के बीच झारखंड CID ने जांच अपने हाथ में ले ली है. अब एजेंसी यह पता लगाएगी कि मुठभेड़ असली थी या इसमें कोई और सच्चाई छिपी है. जांच में यह भी देखा जाएगा कि गिरफ्तारी के बाद हांसदा को हथियार बरामद कराने के लिए ले जाने की प्रक्रिया नियमों के मुताबिक थी या नहीं, और मौके पर पुलिस की कार्रवाई क्या वैध थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget