एक्सप्लोरर

Ranchi Land Scam Case: जमीन घोटाले में गिरफ्तार छवि रंजन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ED अब इस मामले में करेगी जांच

Ranchi: रांची में जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार छवि रंजन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अब नामकुम अंचल के पुगडू मौजा में खासमहाल प्रकृति की 9.30 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में भी ईडी जांच करेगी.

Jharkhand News: रांची (Ranchi) में हुए जमीन घोटाले में निलंबित आईएएस रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन (Chhavi Ranjan) की परेशानी अभी कम नहीं होने वाली है. अब नामकुम अंचल के पुगडू मौजा में खासमहाल प्रकृति की 9.30 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में भी छवि रंजन की काली कमाई की ईडी जांच करेगी. तत्कालीन डीसी छवि रंजन ने इस खरीद-बिक्री को गलत बताते हुए तत्कालीन एलआरडीसी और सब रजिस्ट्रार को शोकॉज करते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा सरकार से की थी. वहीं जब खासमहाल भूमि की अवैध खरीद-बिक्री को आधार बनाते हुए रजिस्टर्ड डीड को रद्द करने का केस डीसी कोर्ट में किया गया तो डीसी छवि रंजन ने केस खारिज कर दिया.

जानकारी के अनुसार ईडी अब इस मामले की भी जांच करेगी. इसके अलावा छवि रंजन के डीसी रहते हुए जमीन मामले में दिए गए बड़े निर्णयों की भी जांच होगी. दरअसल, पुगडू मौजा की खाता संख्या 93, प्लॉट संख्या-543, 544, 545 और 546 की कुल 9.30 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री साल 2019 में कराई गई थी. रजिस्ट्री के लिए उक्त प्लॉट को खासमहाल सूची से बाहर कर दिया गया था. इस पर तत्कालीन डीसी ने डीसीएलआर और सब रजिस्ट्रार पर कार्रवाई की अनुशंसा की. मामला यहां बढ़ा तो उक्त प्लॉट को दुबारा खासमहाल जमीन की सूची में दर्ज कर दिया गया.

ईडी जल्द तैयार करेगा डेटा
बता दें कि, जमींदारी प्रथा समाप्त होने के बाद जब्त जमीन खासमहाल सूची में दर्ज की गई. इसका मालिकाना हक भारत सरकार के पास होता है. 1960 से 1980 के बीच सरकार ने हजारों लोगों को जीविकोपार्जन व शैक्षणिक संस्थानों को लीज पर खासमहाल की जमीन दी थी. इस प्रकृति की जमीन का हस्तांतरण नहीं हो सकता है. वहीं जमीन घोटाले में गिरफ्तार लोगों ने ईडी की पूछताछ में कहा है कि डीसी रहते छवि रंजन ने कई खाते-प्लॉट की जमीन प्रतिबंधित सूची से बाहर करने की अनुमति दी. बदले में मोटी रकम की वसूली की गई. ईडी अधिकारी बतौर डीसी छवि रंजन के दो सालों के कार्यकाल के दौरान प्रतिबंधित सूची से बाहर जमीन का डेटा खंगालने की तैयारी में हैं. जल्द ही रिपोर्ट जिले से मांगी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: अगले 6 दिन तक ED की कस्टडी में रहेंगे IAS छवि रंजन, लैंड स्कैम केस में रांची PMLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget