एक्सप्लोरर

Wild Elephant Rampage: सरायकेला के राजनगर में जंगली हाथी ने मचाया आतंक, 3 लोगों पर किया हमला, एक की मौत, दो घायल

Saraikela: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में जंगली हाथी ने हमले में पटक कर एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि दो लोगों को घायल कर दिया. घटना के बाद भी वो आसपास के क्षेत्र में देर तक विचरण करते देखा गया.

Saraikela News: सरायकेला (Saraikela) जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में जंगली हाथी के उत्पात मचाने का मामला प्रकाश में आया है. बुधवार सुबह हाथी गांव तक पहुंच गया. यहां हाथी ने हमले में पटक कर एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि दो लोगों को घायल कर दिया. हाथी के हमले में मृत 55 वर्षीय व्यक्ति की पहचान युधिष्ठिर महतो उर्फ गुड्डू महतो के रूप में हुई है, जो कि पेशे से एक किसान थे.

वहीं दोनों घायलों का इलाज फिलहाल अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे शौच करने गए एक 55 वर्षीय किसान को हाथी ने कुचल कर मार डाला. मृतक बोड़ामतलिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं जंगली हाथी ने लगातार उत्पात मचाते हुए, राजनगर प्रखंड अंतर्गत टांगरानी गांव में खेत से लौट रहे 55 वर्षीय किसान जयपाल सोय पटक कर घायल कर दिया. इसमें किसान के पैर में गंभीर चोट आई है.

हाथी ने युवक को पटका
इसके बाद हाथी घायल किसान को मृत समझकर आगे बढ़ गया. इस घटना के बाद जंगली हाथी ने राजनगर प्रखंड के खीरी- भालूबासा के नजदीक करीबवो 7 बजे 18 वर्षीय युवक सुमित पांडा को भी पटक कर घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को ईलाज के लिए आदित्यपुर के निजी नर्सिंग होम में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना के बाद भी जंगली हाथी आसपास के क्षेत्र में ही काफी देर तक विचरण करते देखा गया.
 
लोगों में दहशत
वहीं हाथी के हमले में घायल और मृत लोगों के परिजनों में मातम छा गया, जबकि सुबह-सुबह हुए इस घटना से ग्रामीण दहशत में दिखे. काफी समय बीतने के बाद वन विभाग और स्थानीय पुलिस को घटना से अवगत कराया गया. इसके बाद से ही वन विभाग जांच में जुटा हुआ है. पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद राजनगर के अंचल अधिकारी डॉ. धनंजय ने बताया कि, जिस गांव में यह घटना हुई है वहां हाथी का आना-जाना कभी पहले नहीं सुना गया है.

वहीं लोगों के द्वारा लगातार उस हाथी के झुंड से बिछड़ने की बात कही जा रही है, जो कि जांच का विषय है. ये क्षेत्र चारों तरफ से अन्य गांवों से घिरा हुआ है. सीमावर्ती क्षेत्र नहीं होने के कारण हाथी के झुंड का यहां आना संभव ही नहीं है. हो सकता है कि गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती गांव से हाथी रास्ता भटक कर इस और आ गया हो. हालांकि पदाधिकारियों से अभी तक किसी ने हाथियों के झुंड के देखेने की पुष्टि नहीं की है.

Ranchi News: सीएम हेमंत के करीबी पंकज मिश्रा की संपत्ति जब्त करेगा ईडी, 1000 करोड़ का माइनिंग स्कैम मामला

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget