एक्सप्लोरर

चड़क पूजा में भक्तों ने दिखाए अजीबो गरीब करतब, 50 फीट ऊपर हवा में लटककर भोक्ता ने की परिक्रमा

Saraikela: सरायकेला की चड़क पूजा में भक्त 50 फीट ऊंचे लकड़ी के खंभे पर लटक कर परिक्रमा करते हैं. साथ ही भगवान भोलेनाथ के साथ ग्राम देवता बूढ़ा बाबा की भी पूजा-अर्चना करते हैं.

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला (Saraikela) जिले के थांदला थाना अंतर्गत कांडला के बस्ती में कोरोनावायरस के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से चड़क पूजा का आयोजन किया गया. दरअसल, यह एक अटूट विश्वास ही है जहां पूजा में अपनी भक्ति की शक्ति का प्रदर्शन करने वाले भक्त 50 फीट ऊंचे लकड़ी के खंभे पर लटक कर परिक्रमा करते हैं. साथ ही भगवान भोलेनाथ के साथ ग्राम देवता बूढ़ा बाबा की भी पूजा-अर्चना करते हैं. जानकारी देते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष विजय महतो ने बताया कि, 1931 से लगातार यह कार्यक्रम चल रहा था, जो कोरोनावायरस की वजह से बंद हो गया था. लेकिन इस बार फिर बहुत ही भव्य तरीके से हम बूढ़ा बाबा की पूजा को संपन्न कर रहे हैं. यह ऊपर वाले की कृपा ही है कि आज तक कोई भी हादसा नहीं हुआ है. प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ने बताया कि यह शक्ति उन्हें कहां से मिलती है, यह किसी को नहीं पता है. 

आपको बता दें कि शुक्रवार को पारंपरिक चड़क पूजा का भव्य आयोजन किया गया. श्री श्री सार्वजनिक चड़क पूजा समिति कांड्रा बस्ती की ओर से आयोजित दो दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया शंकरी सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य होनी सिंह मुंडा, पूर्व प्रमुख मनोज महतो, पूर्व उपमुखिया जयपाल यादव, विनय महतो, केशव महतो,रामाकांत महतो, लालबाबू महतो, राम महतो,आदि उपस्थित हुए. वहीं छोपल डांस ग्रुप चोड़ा सिंदरी के कलाकारों ने स्टेज पर अपनी प्रतिभा का रंगारंग प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. देर रात छऊ नृत्य का भी आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. छऊ नृत्य के इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें महिलाओं द्वारा करतब दिखाए गए. 

कलाकारों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया की कल्पना महतो के नेतृत्व में छऊ नृत्य के कलाकारों ने अपनी कला से ऐसा समा बांधा कि रात भर दर्शक मैदान में डटे रहे. इसके अलावा विदेशों में अपनी कला का लोहा मनवा चुके पश्चिम बंगाल के छऊ नृत्य के उस्ताद शंभूनाथ कर्मकार के नेतृत्व में कलाकारों ने भी अपनी कला का उम्दा प्रदर्शन किया. शास्त्रों में वर्णित भगवान शिव से संबंधित विभिन्न दृष्टांत को नृत्य के माध्यम से भव्य प्रस्तुति कर कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. रात भर दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों की हौसला अफजाई की. वहीं इस अवसर पर युवक समिति कांड्रा बस्ती की ओर से श्रद्धालुओं को चना और शरबत भी बांटा गया. आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय महतो ने बताया कि कांड्रा मध्य बस्ती में चड़क पूजा मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है और यह कई पीढ़ियों से लगातार चली आ रही है.

ये भी पुढ़ें: Dumka News: दुमका पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और कैश भी बरामद

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
रांची: कल विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
रांची: कल विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
'रांची की सड़कों पर पैलेट गन के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती', BJP का दावा
'रांची की सड़कों पर पैलेट गन के साथ सुरक्षाबलों की तैनाती', BJP का दावा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget