एक्सप्लोरर

झारखंड के सरायकेला में सांप्रदायिक तनाव, कई दुकानों में आगजनी, पुलिस बल तैनात

Saraikela Violence: लोगों ने झिमडी मार्केट में कुछ दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक पुलिस पर भी हमला किया गया है, जिसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

Saraikela News: झारखंड के सरायकेला जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में शनिवार (26 अप्रैल) को सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई. दरअसल, यहां एक हिंदू लड़की को एक मुस्लिम लड़के द्वारा ले जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने झिमडी मार्केट में कुछ दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल पर हमला हुआ, जिसके कारण सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने फायरिंग की.

घटना को लेकर एसपी और चांडिल डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. नीमडीह सीओ और वीडीओ जैसे प्रशासनिक अधिकारी शांति बनाए रखने के लिए झिमडी गांव पहुंचे हैं. वहीं प्रशासन द्वारा शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं.

पुलिस ने क्या बताया?
इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बहाल करने की अपील की. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है. अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा. दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है. 

अतिरिक्त जवानों की तैनाती
वहीं एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है. जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक बालिग युवती अपने प्रेमी के साथ अचानक गायब हो गई है. 

परिजनों ने लगाया ये आरोप
परिजनों का आरोप है कि उसका अपहरण किया गया है. इसको असामाजिक तत्वों ने तूल दे दिया और हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया. मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया. हालात बिगड़ता देख डीसी- एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे
'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget