एक्सप्लोरर

Jharkhand News: साहिबगंज में रेलवे गोदाम में लगी भीषण आग, रेल कोच को धक्का देते दिखे लोग

Sahibganj Fire News: झारखंड के साहिबगंज स्थित रेलवे गोदाम में भीषण में आग लगने से करोड़ों के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है. दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी.

Sahibganj Fire in Railway Warehouse: झारखंड के साहिबगंज स्थित रेलवे गोदाम में भीषण आग लग गई. इस घटना में रेल विभाग के करोड़ों रुपये का सामान जलने की बात सामने आ रही है. आग लगने के बाद शहर में धुंए का गुबार देखा जा सकता है. लोगों ने आग से बचाने के लिये गोदाम में खड़ी एक रेलवे के कई डिब्बों को हाथ से ही धक्का देकर हटा रहे है. आग कैसे लगी अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग को बुझाने मे जुटी हुई है. 

इधर आग लगने से साहिबगंज में अफरातफरी का माहौल बन गया. गोदाम से सटे हुए मकान और दुकान वाले लोग काफ़ी चिंतित हो उठे है. जानकारी के मुताबिक साहिबगंज रेलवे स्टेशन के महज 50 मीटर की दूरी पर रेलवे कंस्ट्रक्शन गोदाम में रखें केबुल वायर पाईप में लगभग 11 बजे आग लग गई.

साहिबगंज में रेलवे गोदाम में लगी भीषण आग

रेलवे विभाग और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है. रेलवे के कंस्ट्रक्शन गोदाम में रखें वायर में आग लगने से रेलवे और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आग से उठे चिंगारी से लोगों में दहशत का माहौल बन गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से रेलवे के लगभग करोड़ों रुपया का समान जलकर खाक होने का अनुमान लगाया जा रहा है. आग इतना भयावह था कि दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी. घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू नहीं पाया गया. 

आग की घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल

वहीं, इलेक्ट्रिक तार पर भी आग का प्रभाव पड़ा है. माल गोदाम की ओर जाने वाली मालगाड़ी ट्रेन भी प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. जहां आग लगी थी, वहीं डैमेज कोच को आनन फानन में लोगों की मदद से हटाया गया. आसपास के क्वार्टर में रहने वाले लोगों में भी भय की स्थिति बन गई. क्वार्टर के लोग बाहर निकाल कर इधर उधर भागने लगे और क्वार्टर से सिलेंडर को हटाने लगें. 

क्वार्टर में लगे पानी टंकी को भी खोल दिया गया था ताकि क्वार्टर तक आग ना पहुंच सके. आग की घटना की जानकारी को लेकर मालदा रेल मंडल के डीआरएम विकास चौबे से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन नहीं उठाया गया 

क्या कहते हैं रेलवे क्वार्टर में रहने वाले लोग?

वहीं, रेलवे क्वार्टर में रह रही महिला प्रिया कुमारी ने बताया कि आग लगने की खबर सुनते ही क्वार्टर से बाहर आए तो देखा की चिंगारी के साथ वायर हाउस से धुआं निकल रहा था. आधा घंटे के बाद आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची. उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी है, यह सब हम लोगों को भी मालूम नहीं है. 

वहीं, रेलवे क्वार्टर में रह रही प्रमिला देवी ने बताया कि आग इतना भयावह था कि हम लोग भी आनन-फानन में क्वार्टर छोड़कर भागने लगे. जब आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी पहुंची तब हम लोग दूर से ही देख रहे थे. घर में रखे सिलेंडर को भी तुरंत हटा दिया.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Water Crisis: झारखंड में गिरते जल स्तर को लेकर HC ने जताई चिंता, गंभीर कदम उठाने के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget