एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: झारखंड से BJP के प्रदीप वर्मा निर्विरोध जीते, JMM के सरफराज अहमद का क्या हुआ?

Jharkhand Rajya Sabha Election Result: बीजेपी और जेएमएम दोनों के उम्मीदवारों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया है. राज्यसभा के लिए चुन जाने के बाद दोनों नेताओं ने प्रतिक्रिया भी दी.

Rajya Sabha Election Result 2024: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता सरफराज अहमद और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदीप वर्मा बृहस्पतिवार को झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गये. निर्वाचन अधिकारी सैयद जावेद हैदर ने उन्हें विजेता घोषित करने के बाद निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा. हैदर ने बताया, ‘‘चूंकि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए केवल दो उम्मीदवार मैदान में थे, इसलिए उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया.’’

प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद, वर्मा ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपने के लिए बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद दिया. बीजेपी के प्रदेश महासचिव वर्मा ने कहा, ‘‘पार्टी ने मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी है. मैं इसके लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं. मैं संसद के उच्च सदन में झारखंड की आवाज बनने की कोशिश करूंगा.’’

सरकार बची...क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की चमकेगी किस्मत? झारखंड के सर्वे ने चौंकाया

जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा देने वाले अहमद ने कहा कि वह झारखंड से संबंधित मुद्दों को राज्यसभा में उठाएंगे. पीएचडी धारक अहमद राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं. वह पहली बार 1980 में अविभाजित बिहार में विधायक के रूप में निर्वाचित हुए और 1984 से 1989 तक संसद में गिरिडीह निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया.

झारखंड से राज्यसभा के लिए दो निवर्तमान सदस्यों बीजेपी के समीर उरांव और कांग्रेस के धीरज प्रसाद साहू का कार्यकाल तीन मई को खत्म हो रहा है. झारखंड से राज्यसभा की छह सीटें हैं. बाकी चार में से दो-दो सीटें राज्य की सत्तारूढ़ जेएमएम और विपक्षी दल बीजेपी के पास हैं.

दोनों नेताओं ने 11 मार्च को पर्चे दाखिल किए थे. डॉ. प्रदीप वर्मा बीजेपी की प्रदेश कमेटी के महामंत्री हैं. वह लगभग दो दशक से बीजेपी से सक्रिय रूप से जुड़े हैं. वह प्रदेश कमेटियों में पिछले दस वर्षों से उपाध्यक्ष, मंत्री, महामंत्री सहित विभिन्न सांगठनिक दायित्वों को संभालते रहे हैं. वह पार्टी की सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी भी रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरे राज्य में घूमकर अभियान को जिस तरह सफल बनाया, तभी से उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियों का हकदार माना जा रहा था.

वहीं, सत्ताधारी गठबंधन की ओर से राज्यसभा जा रहे डॉ. सरफराज अहमद गांडेय क्षेत्र से झामुमो के विधायक थे. 3 जनवरी को उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया था. सरफराज अहमद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पहले लंबे समय तक कांग्रेस में थे. वह गिरिडीह सीट से कांग्रेस के टिकट पर 1984 में लोकसभा के लिए चुने गए थे. सरफराज संयुक्त बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget