एक्सप्लोरर

झारखंड चुनाव के बीच बिना बताए वापस लौट आए 'घर', IPS किशन सहाय मीणा को किया गया सस्पेंड

IPS Kishan Sahay Meena: झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी किशन सहाय मीणा को सस्पेंड कर दिया गया है. उन्हें निर्वाचन आयोग ने कुछ कारणों से सस्पेंड किया है.

IPS Kishan Sahay Meena Suspended: आईपीएसस अधिकारी किशन सहाय मीणा को चुनाव आयोग ने सस्पेंड कर दिया है. किशन सहाय मीणा राजस्थान कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. बिना बताए चुनावी ड्यूटी छोड़कर वापस जयपुर जाने के कारण उनपर कार्रवाई की गई है. झारखंड में आज (13 नवंबर) विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है.

चुनाव आयोग ने झारखंड में किशन सहाय मीणा की ड्यूटी लगाई थी, लेकिन बिना चुनाव आयोग को सूचना दिए झारखंड से जयपुर लौट आए.  इस कारण चुनाव आयोग ने किशन सहाय मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. किशन सहाय मीणा को काम में लापरवाही करने के कारण चार्जशीट भी दी जाएगी.

निर्वाचन आयोग ने राजस्थान सरकार को भेजी चिट्ठी

भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान सरकार के नाम अपनी चिट्ठी में लिखा है, ''आयोग के संज्ञान में यह बात आई है कि किशन सहाय मीणा को झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए सिसाई, गुलमा और बिष्णुपुर विधानसभा सीटों के लिए पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया था. वह 28 अक्टूबर को बिना आयोग को बताए अपनी तैनाती के स्थान से चले गए. उनके नाम की अनुशंसा राजस्थान सरकार ने 21 अक्टूबर को की थी. इसके बाद उनकी नियुक्ति हुई थी. वह आयोग की मंजूरी के बिना ही जयपुर चले गए. नौकरी में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें सस्पेंड किया जाता है.'' 

इन पदों पर कार्य कर चुके हैं किशन सहाय मीणा

किशन सहाय मुख्य रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं. उनका चयन पहले राजस्थान पुलिस सेवा में हुआ था. उन्हें 11 साल पहले ही प्रमोशन मिला था और आईपीएस की रैंकिंग मिली थी. बताया जा रहा है कि उन्हें 2004 का बैच अलॉट किया गया था. वह अब तक टोंक के एसपी और अजमेर के जीआरपी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. इसके अलावा वह सीबी सीआईडी, जेल और आरएसपी से भी जुड़े रहे हैं. फिलहाल वह राजस्थान में मानव अधिकार इकाई में पुलिस महानिदेशक के रूप में काम कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- धनबाद में प्रचार के दौरान मिथुन चक्रवर्ती का पर्स चोरी, माइक से लौटाने की अपील, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget