एक्सप्लोरर

Prem Prakash Profile: झारखंड का सबसे बड़ा पावर ब्रोकर माना जाता है प्रेम प्रकाश, जानें कैसे सत्ता के गलियारे तक बनाई पहुंच 

Ranchi News: प्रेम प्रकाश को झारखंड के सबसे बड़े पावर ब्रोकर के तौर जाना जाता है. अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर कई ठेकों को मैनेज करने में प्रेम प्रकाश को बड़ा खिलाड़ी कहा जाता है.

Prem Prakash Profile: मनी लॉड्रिंग (Money Laundering) मामले में ईडी की अलग-अलग टीमों ने झारखंड (Jharkhand) के चर्चित व्यवसायी और कई राजनेताओं के करीबी प्रेम प्रकाश (Prem Prakash) के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. रेड में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए जाने की भी खबर है. रांची के अरगोड़ा चौक के पास वसुंधरा अपार्टमेंट के 8वें तल्ले पर स्थित प्रेम प्रकाश के दफ्तर, ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित एक स्कूल और अरगोड़ा चौक पर व्यवसायी एमके झा के मकान को ईडी की टीमों ने सुरक्षाबलों के साथ घेर लिया और तलाशी शुरू की है. अवैध माइनिंग को लेकर ईडी ने प्रेम प्रकाश से पूर्व में पूछताछ भी की थी. प्रेम प्रकाश को सीएम हेमंत सोरेन का करीबी माना जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि, प्रेम प्रकाश है कौन और सियासी गलियों में इसका रसूख किस तरह से बढ़ा. 

सत्ता के गलियारे में जाना-माना नाम है प्रेम प्रकाश
प्रेम प्रकाश को झारखंड के सबसे बड़े पावर ब्रोकर के तौर जाना जाता है. आईएएस आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से लेकर कई ठेकों को मैनेज करने में प्रेम प्रकाश को बड़ा खिलाड़ी कहा जाता है. सत्ता के गलियारे में प्रेम प्रकाश का जाना-माना नाम है. चाहे बीजेपी की सरकार ही हो या झारखंड मुक्ति मोर्चा की सब में प्रेम प्रकाश की पैठ रही है. एक साधारण बैंक कर्मचारी से लेकर सत्ता के गलियारे तक पहुंचे प्रेम प्रकाश से जुड़ी कहानी भी काफी दिलचस्प है. 

ब्लैक मनी को व्हाइट करने लगा
मूलरूप से बिहार के सासाराम के फजलगंज के पिता के निधन के बाद प्रेम को अनुकंपा पर बैंक में नौकरी मिली. प्रेम की पोस्टिंग एसबीआई राजभवन ब्रांच पटना में हुई. सूत्रों का कहना है कि बैंक में नौकरी करते हुए उसका नेताओं, अफसरों और कारोबारियों से संपर्क बना और वो ब्लैक मनी को व्हाइट करने लगा. इसी दौरान बिहार के एक कद्दावर नेता का पैसा डूबने के बाद वो भागकर झारखंड आ गया. 

करोड़ों में हो गई संपत्ति
प्रेम प्रकाश ने झारखंड में मिड-डे मील के तहत अंडा आपूर्ति का काम लिया था. रांची की अशोक नगर के रोड नंबर 5 के सामने एक अपार्टमेंट में उनका साम्राज्य चलता था. वहीं, बरियातू थाने के पीछे एक अपार्टमेंट के पेंट हाउस में आयोजित उनकी पार्टी में सत्ता के तमाम बड़े लोग जाते थे. कहा जाता है कि पिछले 7 से 8 साल में प्रेम प्रकाश की संपत्ति करोड़ों की हो गई है.

ये भी पढ़ें:

ED Raid in Jharkhand: मनी लॉड्रिंग मामले में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी, रेड में बरामद हुए अहम दस्तावेज 

Jharkhand ED Raid: CM हेमंत सोरेन के करीबी के ठिकानों पर ED की रेड, BJP सांसद बोले 'अगस्त पार नहीं होगा' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
Jharkhand Protest Live: लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, ABVP ने सड़कों पर टायर जलाकर किया विरोध
Live: लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, ABVP ने सड़कों पर टायर जलाकर किया विरोध
Xप्लेन: CM हेमंत सोरेन के खिलाफ पिता शिबू की तस्वीर क्यों बनी हथियार?
CM हेमंत सोरेन के खिलाफ पिता शिबू की तस्वीर क्यों बनी हथियार?
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget