एक्सप्लोरर

मोहन भागवत के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने घेरा तो बाबूलाल मरांडी बोले, 'टोपी वाले को...'

Jharkhand News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जनसंख्या वृद्धि पर बयान को लेकर सियासी घमासान है. भागवत ने कहा कि 2.1 से कम वृद्धि दर समाज के पतन का कारण बनेगी.

Jharkhand Politics: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा जनसंख्या को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है. उन्होंने कहा था कि यदि देश की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से कम हो जाती है, तो समाज का पतन निश्चित हो जाएगा. उनके इस बयान को लेकर सियासी प्रतिक्रिया तेज हो गई है, खासकर असदुद्दीन ओवैसी और झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है.

बाबूलाल मरांडी ने आईएएनएस से कहा कि मोहन भागवत ने ज्यादा कुछ नहीं कहा है. दो-तीन बच्चे तो होने ही चाहिए, अगर दो भी होंगे तो बराबर हो जाएगा. भागवत ने यह बयान देश के हित में दिया है. मीडियाकर्मियों से उन्होंने अनुरोध किया कि आप लोग रिपोर्ट को ठीक से पढ़िए और लोगों को इस पर सही जानकारी दीजिए.

ओवैसी ने मोहन भागवत पर किया हमला
भागवत के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि संघ प्रमुख का बयान समाज में नफरत फैलाने का एक और प्रयास है. उन्होंने इस बयान को विवादास्पद और सांप्रदायिकता से प्रेरित बताया. ओवैसी ने मोहन भागवत पर हमला करते हुए कहा कि ऐसे बयान केवल देश में असंतोष और विवाद को बढ़ावा देते हैं.

'केवल विवाद खड़ा करने के लिए बोलते हैं'
बाबूलाल मरांडी ने ओवैसी पर बयान पर कहा कि यह तो एक रिपोर्ट है, जो विशेषज्ञों ने तैयार की है. टोपी वाले लोग कुछ समझ नहीं पाते और हैदराबाद के टोपी वाले को संघ के खिलाफ बोलने का शौक रहता है. वह जो भी बोलते हैं, केवल विवाद खड़ा करने के लिए बोलते हैं. ओवैसी को केवल संघ के खिलाफ बोलने का मौका चाहिए, जबकि मोहन भागवत का बयान सिर्फ वैज्ञानिक और राष्ट्रीय दृष्टिकोण से था.

'कम से कम दो या तीन बच्चों का जन्म होना चाहिए'
मोहन भागवत ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसंख्या वृद्धि पर कहा था कि यदि जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से कम हो जाती है तो समाज का पतन निश्चित है. मनुष्य के जन्म दर को एक नहीं रखा जा सकता, इसलिए कम से कम दो या तीन बच्चों का जन्म होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: झारखंड में क्या होगा मंत्रियों का फॉर्मूला? कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने किया साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget