एक्सप्लोरर

'चंपई सोरेन को कल्पना सोरेन के लिए CM पद छोड़ने का फरमान', निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

Jharkhand Politics: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि क्या झारखंड में खेला होगा? उन्होंने दावा किया कि सीएम चंपई सोरेन को पद छोड़ने का फरमान हेमंत सोरेन ने जारी किया है.

झारखंड से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के लिए चंपई सोरेन को सीएम का पद छोड़ने का फरमान जारी किया है. गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने ये दावा अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया है.

निशिकांत दुबे ने लिखा, "पिछले 2 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन किसी सरकारी या पार्टी के कार्यक्रम में नज़र नहीं आ रहे हैं. सूचना अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें कल्पना सोरेन के लिए मुख्यमंत्री छोड़ने का फ़रमान जारी किया है. सीता सोरेन,लोबिन व चमरा लिंडा ने निर्णय ले लिया है, खेला होबे?"

झारखंड में कब हैं लोकसभा के चुनाव

निशिकांत दुबे ने ये दावा ऐसे समय में किया है जब राज्य में लोकसभा चुनाव होने हैं. झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिये चार चरणों में चुनाव होंगे. राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे. झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीट में से पांच अनुसूचित जनजाति और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.

किस सीट पर कब वोटिंग?

राज्य में 2.54 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 1.29 करोड़ पुरुष, 1.24 करोड़ महिलाएं और 413 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. इनमें 22 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे. चार निर्वाचन क्षेत्रों - सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को मतदान होगा. वहीं, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को मतदान होगा. गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को जबकि राजमहल, दुमका और गोड्डा में एक जून को वोट डाले जाएंगे.

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 14 में से 11 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट मिली. कांग्रेस और जेएमएम को एक-एक सीट मिली थी. झारखंड में पिछला लोकसभा चुनाव भी चार चरणों में हुआ था. 

Exclusive: कांग्रेस के टिकट पर दो चुनावों में उन्हें मिली हार पर क्या बोले गौरव वल्लभ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget