एक्सप्लोरर

भाषा विवाद पर BJP सांसद निशिकांत दुबे का राज-उद्धव ठाकरे पर हमला, 'माहिम के मुसलमान को...'

Nishikant Dubey News: भाषा विवाद को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ठाकरे ब्रदर्स को घेरते हुए कहा कि एलआईसी का चेयरमैन मुंबई में रहता है और मराठी नहीं बोलता है, उसे मार कर देखो.

महाराष्ट्र में जारी हिंदी और मराठी भाषा विवाद के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ठाकरे परिवार गरीब को मारता है. निशिकांत दुबे ने ये भी साफ किया है कि वो अपनी बात पर कायम हैं.

बीजेपी सांसद ने कहा, ''ठाकरे परिवार गरीब को मारता है. माहिम के मुसलमान को मारकर देखो. एलआईसी का चेयरमैन मुंबई में रहता है और मराठी नहीं बोलता है, उसे मार कर देखो. ठाकरे परिवार तमिलनाडु और गुजराती के खिलाफ पहले भी राजनीति करता रहा है. जो हमने ठाकरे परिवार को जूता मारने की बात कही है उस पर कायम हैं.''

भाषा के आधार पर मारपीट बर्दाश्त नहीं- निशिकांत दुबे

गुरुवार को गंगटोक पहुंचे निशिकांत दुबे ने भाषा विवाद पर कहा, "मैंने कहा कि महाराष्ट्र का आजादी के आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान है. मराठी भाषा का जैसे सम्मान है वैसे कन्नड़, तमिलियन, तेलगू का सम्मान है उसी तरह से जैसे उनका अपना मूल भाषा है और उन्हें अपनी भाषा से प्यार है उसी तरह से बिहार, यूपी, झारखंड,मध्य प्रदेश, राजस्थान के लोगों की भी अपनी भाषा है हिंदी भाषा है. किसी भाषा के आधार पर यदि ठाकरे परिवार मारपीट करते हैं तो हमारे बर्दाश्त के बाहर है.''

हमारी बातों को गलत समझा गया- निशिकांत दुबे

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि दूसरी बात जो मैंने कही उसे इन्होंने बड़ा तोड़-मोड़ के पेश किया. उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र का इस देश के अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है इसे कोई अस्वीकार नहीं कर रहा है. हमारी बातों को इन्होंने गलत समझा लेकिन मैं ये कह रहा हूं कि मुंबई या महाराष्ट्र द्वारा दिए जाने वाले टैक्स में हमारा भी योगदान है. इसका ठाकरे परिवार या मराठा से कोई लेना-देना नहीं है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget