एक्सप्लोरर

झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान, '...तो BJP 150 सीटें भी नहीं जीतेगी'

Nishikant Dubey News: झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सासंद निशिकांत दुबे ने कहा कि 2029 चुनाव भी बीजेपी की मजबूरी है कि मोदी जी के नेतृत्व में लड़ना पड़ेगा.

बीजेपी नेता और झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से सासंद निशिकांत दुबे ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है. एएनआई से खास बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने फिर दोहराया है कि अभी 15-20 साल तक मोदी ही नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि मोदी के बिना बीजेपी 150 सीट भी नहीं जीत पाएगी. 75 साल पर रिटायरमेंट को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. इसके अलावा ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पूर्व की कांग्रेस सरकार को घेरा.

दिल्ली में जगह खाली नहीं वाले बयान पर क्या बोले?

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिए गए कमेंट पर कि योगी जी अभी उत्तर प्रदेश के सीएम हैं और दिल्ली में अभी जगह खाली नहीं है. इस बयान के संदर्भ पूछे जाने पर निशिकांत दुबे ने कहा, ''मुझे तो अभी 15-20 साल तक मोदी जी ही नजर आ रहे हैं. अगर मोदी जी हमारे नेता नहीं है तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 150 सीट पर नहीं जीतेगी. 2029 चुनाव भी बीजेपी की मजबूरी है कि मोदी जी के नेतृत्व में लड़ना पड़ेगा.'' 

75 साल पर रिटायर की बात पर क्या बोले निशिकांत?

जब उनसे पूछा गया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि 75 साल पर रिटायर होना चाहिए. इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ''आज मोदी जी को आवश्यकता नहीं है. आज बीजेपी को आवश्यकता है और सहमत हों या असहमत हों, पॉलिटिकल पार्टी पर्सनालिटी कल्ट के आधार पर चलती है.'' 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने में देरी पर क्या कहा?

एएनआई के साथ बातचीत में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने को लेकर भी सवाल किया गया. जब उनसे पूछा गया कि अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं चुन पाए हैं, एक साल से बात चल रही है. कभी इनका नाम कभी उनका नाम. क्या आरएसएस कोई और नाम देना चाहता है. इस पर निशिकांत दुबे ने कहा, ''नहीं, नहीं समस्याएं बहुत थीं.'' 

राज और उद्धव ठाकरे कोई बड़े लाट साहब नहीं- सांसद

पटक-पटक कर मारेंगे वाले बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ''राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे कोई बड़े लाट साहब नहीं हैं. मैं सांसद हूं, कानून अपने हाथ में नहीं लेता लेकिन जब कभी भी ये बाहर जाएंगे तो वहां की पब्लिक इनको वो पटक-पटक कर मारेगी." 

ऑपरेशन ब्लू स्टार पर निशाकांत दुबे ने क्या कहा?

ऑपरेशन ब्लू स्टार पर एक पोस्ट को लेकर भी उनसे सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि आपका एक पोस्ट आया था जिसमें आपने कहा था कि ऑपरेशन ब्लू स्टार ब्रिटिश की मदद से हुआ था, ब्रिटिश सैनिक वहां थे. इस पर निशिकांत दुबे ने कहा, ''जिस वक्त ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ था, उस वक्त ब्रिटेन के डिफेंस के अफसर अमृतसर में मौजूद थे. अपने देश के नागरिकों को मारने के लिए हम विदेशियों का सहारा लेंगे.''

असदुद्दी ओवैसी को लेकर उन्होंने कहा, ''पार्लियामेंट में अगर मेरे कुछ बड़े करीबी मित्र हैं, पारिवारिक मित्र हैं तो उसमें असदुद्दीन ओवैसी भी एक हैं और आज से नहीं सालों से हैं.'' 

'बांग्लादेश बनाकर इंदिरा गांधी भूल की'

बीजेपी सांसद ने बांग्लादेश को लेकर पूर्व कांग्रेस सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, ''आज बांग्लादेश बनाकर इंदिरा गांधी ने जो भूल की है, उसका खामियाजा बिहारी कैसे भोग रहा है, ये सबकुछ पता है. अगर हमें बांग्लादेश बनाना ही था तो हिंदू बांग्लादेश अलग बनाना चाहिए था और मुस्लिम बांग्लादेश अलग बनाना चाहिए था.''

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
Jharkhand News: 20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद
20 लाख का इनामी माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियार बरामद

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget