एक्सप्लोरर

Navratri 2022: दुमका में नवरात्रि की धूम, भव्य दुर्गा प्रतिमाओं और शानदार पंडालों ने मोह लिया लोगों का मन

Dumka News: झारखंड के दुमका में शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) की धूम देखने को मिल रही है. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया है. 

Jharkhand Shardiya Navratri In Dumka: झारखंड (Jharkhand) की उपराजधानी दुमका (Dumka) में दुर्गा पूजा (Durga Puja) की धूम है. शहर में करीब 27 से ज्यादा पंडाल बनाए गए हैं. आज महाष्टमी के दिन लोग भक्ति से सराबोर नजर आ रहे हैं. श्रद्धालू मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं. हालांकि, महलाया के बाद से ही मां की पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है लेकिन सप्तमी मे बेलभरण का आयोजन कर मां का आह्वान किया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया है.  

बांग्ला में होता है दुर्गा पाठ
शहर के अलावा दुमका जिले के सभी 10 प्रखंडों के विभिन्न गांवो में मां की मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा मनाई जा रही है. ये क्षेत्र पूर्व में पश्चिम बंगाल के बीरभूम पड़ता था जिसके कारण भी यहां दुर्गा पूजा की धूम देखने को मिलती है. बंगाल से पहले बिहार और फिर 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर यह क्षेत्र झारखंड में रह गया. भले ही बंगाल से कटकर अलग हो गया लेकिन यहां बंगाल की संस्कृति नहीं बदली, आज भी यहां बांग्ला में मां दुर्गा का पाठ कर पूजा अर्चना की जाती है. 

बनाई गई हैं भव्य मूर्तियां
जहां मंदिर हैं वहां रंग रोहन कर पूजा आयोजित की जाती है. इसके अलावा पंडाल बनाकर भी मां दुर्गा की पूजा होती है. यहां एक से बढ़कर एक पंडाल और मां की भव्य प्रतिमाएं बनाई गई हैं. शहर में तमाम पंडालों के बीच सबसे आकर्षक पंडाल डंगालपाड़ा मोहल्ले में स्थापित है. यहां शाहजहां द्वारा 1638 ई में निर्मित लालकिले का बखूबी निर्माण किया गया है. लालकिले के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है. लालकिले के पंडाल को भव्यता देने के लिए 2 तोपें भी बनाई गई हैं.


Navratri 2022: दुमका में नवरात्रि की धूम, भव्य दुर्गा प्रतिमाओं और शानदार पंडालों ने मोह लिया लोगों का मन

बनाए गए हैं शानदार पंडाल 
वहीं, बाबूपाड़ा मोहल्ले में बनाए गए पंडाल में राजस्थान की थीम को प्रदर्शित कराया गया है. जिसमें सभी देवी देवताओं को राजस्थानी पगड़ी और चुनरी पहनाकर वहां की सांस्कृतिक वेशभूषा के साथ एक पुराने किले का प्रदर्शन किया गया है. शहर के कानूपाड़ा मोहल्ले में गलवान घाटी का बखूबी चित्रण कर पंडाल बनाया गया है. इस पंडाल में चीन के सैनिक से अपने क्षेत्र की रक्षा करते भारत के वीर सैनिकों, युद्धक विमान और हेलीकाप्टर का चित्रण किया गया है. इसके अलावा शहर के पंडालों में कई आकर्षक मंदिरों को भी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: 

Navratri 2022: झारखंड के 4 देवी पीठों में होता है 16 दिनों का नवरात्रि अनुष्ठान, मुसलमान भी निभाते हैं बड़ी जिम्मेदारी 

Jharkhand Politics: पूर्व CM रघुवर दास के पैर छूते नजर आए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, बोले- वो हमारे बड़े भाई हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget