एक्सप्लोरर

Mandar Bypoll: झारखंड के मांडर विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना, जानें- सबकुछ

Mandar Assembly Bypoll: मांडर विधानसभा सीट पर 23 जून को वोटिंग होनी है. वोटों की गिनती 26 जून को होगी. इस चुनाव को जेएमएम गठबंधन के लिए चुनौती के रूप में देखा जा रहा है.

Mandar Assembly Byelection: झारखंड के रांची जिले में मांडर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में बीजेपी के बागी देव कुमार धन के निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दर्ज करने के बाद त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को धन को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) का कथित समर्थन मिलने के बाद उन्हें बीजेपी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए चुनौती के रूप में देखा जा रहा है.

राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन में जेएमएम के अलावा कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) हैं. मांडर में 23 जून को मतदान है और 26 जून को मतगणना होगी. बंधु तिर्की को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाये जाने के बाद बतौर विधायक अयोग्य ठहराये जाने के कारण इस निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव कराया जा रहा है.

Slaughter House के संचालन पर झारखंड सरकार ने नहीं दिया जवाब, हाईकोर्ट ने 2 विभागों पर लगाया जुर्माना

कांग्रेस ने उनकी बेटी शिल्पा नेहा तिर्की को जेएमएम नीत सत्तारूढ़ गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी बनाया है जबकि बीजेपी ने यहां के पूर्व विधायक गंगोत्री कुजुर को चुनाव मैदान में उतारा है. चुनाव मैदान में कुल 14 प्रत्याशी हैं. पहले इस उपचुनाव को दो राष्ट्रीय राजनीतिक दलों बीजेपी एवं कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन अब बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार धन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना बन गयी है.

साल 2019 में बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक कुजुर को टिकट नहीं देकर धन को मांडर क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था लेकिन धन जेवीएम-पी के बंधु तिर्की से हार गये. तिर्की बाद में कांग्रेस में चले गये. धन ने कहा, ‘‘ वह (बीजेपी) मुझे टिकट से वंचित कर सकती है लेकिन वह मुझे इस क्षेत्र के लोगों के मतों से वंचित नहीं कर सकती. मुझे इस उपचुनाव में दोनों ही राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों को हराने का विश्वास है.’’

एआईएमआईएम के समर्थन का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे समर्थन में एआईएमआईएम प्रत्याशी शिशिर लकड़ा ने इस (उप)चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया. नौ जून को एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी मेरे पक्ष में वोट मांगने मांडर आ रहे हैं.’’

धन ने कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र में 3.54 मतदाताओं में करीब 1.75 लाख सरना (आदिवासी) मतदाता, 74,000 हिंदू, 70,000 मुसलमान और 30,000 ईसाई मतदाता हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उम्मीद कर रहा हूं कि बड़ी संख्या में आदिवासी, मुसलमान और हिंदुओं का एक तबका मुझे वोट देगा.’’

हालांकि बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने पीटीआई -भाषा से बातचीत में धन को पार्टी के लिए खतरा मानने से इनकार कर दिया और कहा, ‘‘ लोग अपनी जाति, धर्म आदि से ऊपर उठकर बीजेपी के पक्ष में वोट डालेंगे क्योंकि राज्य सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है. हम शानदार अंतर से जीतेंगे.’’ उधर कांग्रेस प्रवक्ता राजीव राजन ने कहा कि धन ‘बीजेपी के छिपे एजेंडे के तहत चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन यह कामयाब नहीं होगा.’’

Jharkhand: रंग लाई मेहनत, डेढ़ दशक पहले उजड़ चुके जंगल में ग्रामीणों के संकल्प से लौटी हरियाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget