एक्सप्लोरर

Dhanbad Hospital Fire: धनबाद के हजारा अस्पताल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपति समेत 6 झुलसने की मौत

धनबाद के हाजरा क्लिनिक में भीषण आग लगने से इस अस्पताल के डॉक्टर दंपति समेत छह लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची.

Jharkhand News: शनिवार की सुबह धनबाद के लिए एक दुःखद समाचार लेकर आया. शहर के जाने माने हाजरा क्लीनिक में भीषण आग लगने से इस अस्पताल के डॉक्टर दंपति समेत 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कठिन परिश्रम के बाद आग पर काबू पा लिया है. बताया जा रहा है कि सभी की मौत दम घुटने की वजह से हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित शहर के जाने माने हाजरा क्लीनिक और अस्पताल में देर रात करीब 1 बजे आग लग गई. इसमें डॉ विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा उनकी मेड तारा देवी, डॉक्टर का एक भानजा समेत पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति आग से झुलस कर घायल बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची. आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग के कर्मियों ने दमकल की आठ गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए लगाया, लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाती तब तक डॉक्टर दंपति समेत यहां मौजूद पांच लोगों की मौत हो चुकी थी.

धुएं से दम घुटने के कारण हुई मौत

बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ही डॉक्टर दंपति का निवास स्थान भी था. यही वह रहा करते थे. अस्पताल और आवास के बीच एक कॉरिडोर बना हुआ है. जिससे अस्ताल और आवास तक आने जाने के लिए इस्तेमाल किया इस्तेमाल किया जाता है. जानकारी के अनुसार आग इसी कॉरिडोर में लगी जो डॉक्टर दंपति के आवास तक फैल गया. आग के कारण यहाँ काफी धुंआ उठने लगा और इसी धुंआ से दम घुटकर सभी की मौत हो गई.

सीएम सोरेन ने जताया दुख

धनबाद के हाजरा मेमोरियल अस्पताल के आवासीय परिसर में आग लगने से 6 लोगों की मृत्यु की घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है. उन्होंने कहा 'धनबाद स्थित हाजरा मेमोरियल अस्पताल में देर रात लगी आग से प्रसिद्ध डॉक्टर दंपती डॉ विकास और डॉ प्रेमा हाजरा समेत कुल 6 लोगों की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है. परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.'

मरीजों को समय पर किया रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार कॉरिडोर से अस्पताल में प्रवेश करने वाला रास्ता बंद था. उस जगह पर दरवाजा लगा हुआ था. अचानक जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद पता चला कि अस्पताल के दूसरे तल्ले में आग लगी है. जानकारी के अनुसार अस्पताल के स्टोर में आग लगने के कारण ही आग चारों ओर फैल गई. इसके बाद अस्पताल में स्थित उनके आवास पर दूसरे संबंधी के अलावा उनकी मेड और कर्मी भी मौजूद थे, जिनकी इस आग से मौत हुई है. वहीं इस हादसे के दौरान यहां अस्पताल में मौजूद सभी मरीज सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

Sumit Keshari Murder Case: किसने की थी बीजेपी नेता सुमित केशरी की हत्या? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, चार गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget