एक्सप्लोरर

झारखंड: गिरिडीह में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार तालाब में घुसी, एक की मौत

Giridih News: गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करणपुरा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी. इस हादसे में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक युवती की मौत हो गई.

झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है. गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करणपुरा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा घुसी. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया.

कार के तालाब में घुसने के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे ओर मामले की जानकारी बेंगाबाद थाना पुलिस को दी. इसके बाद सूचना मिलने के तुरंत बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब में छलांग लगा दी.

ICU में इलाज के दौरान कोमल ने दम तोड़ा

इस बीच लाेगाें की कड़ी मशक्कत के बाद कार का शीशा तोड़कर एक युवती को बाहर निकाला और सीधे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवती कि स्थिति को गंभीर देखते हुए आईसीयू में भेज दिया. जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया. मृतका की पहचान पचम्बा के बोड़ो निवासी संजय सिन्हा की बेटी कोमल कुमारी के रूप में की गई है.

इधर घटना कि सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ सदर अस्पताल पहुंच गई. परिजनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. परिवार वालों ने बताया कि कोमल रांची में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. इसी दौरान कुछ दिन पहले कोमल रांची से अपने घर गिरिडीह आई थी और अपने एक साथी के साथ कार में बैठकर बेंगाबाद से गिरिडीह घर आ रही थी.

कोमल रांची में UPSC की तैयारी कर रही थी

इसी दौरान करणपुरा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा डूबी, इस भयंकर हादसा में कोमल की जान चली गई, कार में बैठे युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इस मामले में पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी हुई है. सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद,वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है.

पंचानंद राय की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget