एक्सप्लोरर

झारखंड के वित्तमंत्री ने 'मंईयां सम्मान योजना' पर दिया बड़ा बयान, 'जो पैसे खर्च कर रहे हैं...'

Maiya Samman Yojana: मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि 11,695 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट राज्य की जरूरतों के अनुरूप है. यह पैसा 'मंईयां सम्मान योजना' और मुफ्त बिजली बिल के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

Maiya Samman Yojana News: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि राज्य की विधानसभा में गुरुवार (12 दिसंबर) को पारित 11,695 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट राज्य की परिस्थितियों और जरूरतों के अनुरूप है. विधानसभा के पहले विशेष सत्र के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'मंईयां सम्मान योजना' में जो हम पैसे खर्च कर रहे हैं, उसके लिए अतिरिक्त राशि जुटाना कोई नामुमकिन काम नहीं है.

कई विभागों के बजट की राशि सरेंडर किए जाने के सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि 1,697 करोड़ रुपये की राशि सरकार के संकेत पर सरेंडर नहीं हुए हैं. यह चुनावी वर्ष था. पांच महीने चुनाव में निकल गए. ऐसे में जो विभाग राशि खर्च नहीं कर पाए तो सरकार ने उसे सरेंडर होने से बचाते हुए 'मंईयां सम्मान योजना' और मुफ्त बिजली बिल के लिए इस्तेमाल किया है.

'कुशल मैनेजमेंट का है उदाहरण'
वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारें भी ऐसा करती रहीं हैं. चुनावी वर्ष में भी राज्य सरकार ने 42 प्रतिशत राजस्व का सृजन किया है. यह कुशल मैनेजमेंट का उदाहरण है. सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के विधायकों ने अनुपूरक बजट के वित्तीय प्रावधानों पर कोई बात ही नहीं की. वे पॉलिटिकल स्पीच देते रहे.

इसके पहले विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 'मंईयां सम्मान योजना' के लिए हम आवश्यक राशि जनरेट करेंगे. राजस्व बढ़ाने के लिए हमलोग ओडिशा का खनिज रॉयल्टी मॉडल अपनाने पर विचार कर रहे हैं.

'राजस्व के रूप में पहुंचेंगे सरकार के खजाने में'
वित्त मंत्री ने कहा कि 'मंईयां सम्मान योजना' पर व्यंग्य किया जा रहा है, लेकिन यह समझना चाहिए कि महिलाएं साधारण बीमारी के लिए पैसे नहीं जुटा पाती थी. आज वे लोग खुश हैं कि सरकार उन्हें कुछ दे रही है. अब महिलाओं को दवा खरीदने के लिए हाथ नहीं पसारना पड़ेगा. ये पैसे बाजार से होते हुए कर राजस्व के रूप में सरकार के खजाने में पहुंचेंगे.

बीजेपी के पास नहीं था विकास का कोई नारा 
किशोर ने कहा कि झारखंड में कुल 13 वर्ष और 62 दिन बीजेपी की सरकार रही. जब झारखंड 'बाल्यकाल' में था, तब इसे सींचने के लिए आपने क्या किया? उस समय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए कुछ नहीं हुआ. चुनाव की रात ये लोग सिर्फ वोट खरीदने में मशगूल थे. बीजेपी के पास विकास का कोई नारा नहीं था, सिर्फ घुसपैठ की बात हो रही थी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: प्रदीप यादव को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए, राजेश कच्छप उपनेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget