एक्सप्लोरर

MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने इस अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया अपना 42वां जन्मदिन, यहां देखें वीडियो

Ranchi: महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज निराला है और वे हमेशा अपने फैंस का दिल खुश करते रहते हैं. ऐसे में धोनी ने 42वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की एक झलक पेश की जिसे हर तरफ पसंद किया जा रहा है.

MS Dhoni Birthday: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर जहां उनके फैंस कटआउट लगा रहे थे और जगह-जगह पर केक काटकर सेलिब्रेट कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर धोनी ने एक बार फिर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने इस स्पेशल दिन को अपने फॉर्म पर सेलिब्रेट किया और उसका एक वीडियो धोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया. 

धोनी ने पालतू कुत्तों के साथ मनाया जन्मदिन
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Birthday) का अंदाज निराला है और वे हमेशा अपने फैंस का दिल खुश करते रहते हैं. ऐसे में धोनी ने 42वें जन्मदिन के सेलिब्रेशन की एक झलक पेश की जिसे हर तरफ पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ बर्थडे मना रहे हैं. इसमें वे पहले केक काटते हैं और खुद खाने से पहले अपने कुत्तों को खिलाते हैं.

वीडियो फैन्स को खूब पसंद आया
सोशल मीडिया पर पांच महीने के लंबे गैप के बाद पोस्ट करने वाले धोनी ने इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि ‘आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक.’ धोनी द्वारा शेयर किया गया वीडियो फैन्स को खूब पसंद आया. बता दें कि, 30 मिनट से भी कम समय में वीडियो पर 13 लाख लाइक्स और 90 हजार कमेंट्स आ चुके थे. फैंस ने कमेंट्स में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

धोनी के घुटने में लगी थी चोट
एमएस धोनी के 2023 में कोई क्रिकेट मैच खेलने की संभावना नहीं है. धोनी ने इस साल की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीती थी. उनकी कप्तानी में सीएसके गुजरात टाइटंस को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनी थी. गौरतलब है कि आईपीएल 2023 में धोनी के घुटने में चोट लग गई थी. हालांकि, सीएसके के कप्तान ने कोई भी मैच न छोड़ने का फैसला किया था. वहीं टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद उन्होंने इसकी सर्जरी भी कराई है और अब वे फिट नजर आ रहे हैं.

Jharkhand: ईडी ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से की पूछताछ, उग्रवादी नेता ने बताया पैसा कहां किया निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget