एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2023: व्रत और जलाभिषेक से भोलेनाथ होंगे प्रसन्न, शिव पूजन से हासिल होगी सुख-समृद्धि!

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन शिव की पूजा से अनंत सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान शिव का अभिषेक-पूजन करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं.

Mahashivratri 2023: बासुकीनाथ में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा से अनंत सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है. आज के दिन रखा जाने वाला व्रत अनंत फलदायी मानी जाता है. पंडित सुधाकर झा के अनुसार  शिवार्चन और जागरण व्रत की विशेषता है.

इस व्रत में रात्रि के चारों प्रहरों में भगवान शिव का अभिषेक और भक्तिपूर्वक पूजन करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. मान्यता है कि जो भक्त इस दिन उपवास रखकर सेवा में विधिपूर्वक पूजा अर्चना करते हैं. वह भगवान शिव को प्रसन्न कर लेते हैं. महाशिवरात्रि पर विशेषरूप से महिलाएं उपवास रखकर भगवान शिव की उपासना करती हैं.

भगवान शिव का जलाभिषेक करना अनंत फलदायी

लोहार महाशिवरात्रि में जागरण के साथ ही बिहारी रात्रि के चारों प्रहरों में भगवान शिव का अनुमंडल पंचामृत से स्नान कर चंदन, पुष्प, अक्षत, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, धूप, दीप और नैवेद्य आदि से पूजा करने से रूप से पुण्य की प्राप्ति होती है. पंडा के अनुसार पंचोपचार और षोडशोपचार से पूजन करें, शिव पंचाक्षर नमः शिवाय, रुद्रीपाठ और रुद्राष्टाध्यायी के पाठ से भगवान शिव का जलाभिषेक करना अनंत फलदायी माना जाता है. भोलेनाथ अर्धनारीश्वर होकर भी काम विजेता, गृहस्थ होकर भी परमविरक्त, नीलकंठ होकर भी विष रहित, उग्र होते हुए भी सौम्य, अकिंचन होते हुए भी सर्वेश्वर है.

यह है महाशिवरात्रि का महत्व

फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि शिव और शक्ति की मिलन की रात है. इसी रात भगवान शिव और पार्वती ने एक दूसरे से विवाह किया था. भगवान शिव ने आज के ही खास अवसर पर वैराग्य छोड़कर गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया था. इसलिए महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्त शिव-पार्वती का विवाह कराते हैं. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है. 

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: देवघर में उमड़ी 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़, शिव-पार्वती का मिलन देख पुण्य कमाएंगे भक्त!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget