एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, झारखंड में खरवार जनजाति के नेताओं ने दिया इस्तीफा

Jharkhand Politics: प्रदेश BJP अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, छिपादोहर मंडल के पदाधिकारियों के त्याग पत्र देने की बात उनके संज्ञान में आई है. इस बारे में पार्टी के जिला अध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी गई है.

Jharkhand News: झारखंड में चतरा के बीजेपी सांसद सुनील सिंह की कार्यशैली का विरोध करते हुए खरवार जनजाति के कई पार्टी नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस पर लातेहार जिला अध्यक्ष से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. बता दें कि, सांसद सुनील सिंह की कार्यशैली का वहां के पार्टी नेता पहले से ही विरोध कर रहे हैं, लेकिन अब विरोध स्वरूप त्यागपत्र देने का सिलसिला शुरू हो गया है. लातेहार जिले के छिपादोहर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों ने सामूहिक त्याग पत्र देते हुए सांसद और इनके प्रतिनिधि की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं.

पदाधिकारियों ने लातेहार जिला बीजेपी अध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है. जनजाति समाज को गोलबंद करने की कोशिश के बीच इस त्याग पत्र को कई अर्थों में देखा जा रहा है. लातेहार बीजेपी जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह ने इसकी सूचना प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को दी है. वहीं त्यागपत्र देने वालों में मुंद्रिका सिंह-मंडल अध्यक्ष, दिलीप कुमार सिंह-भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, सरीमन सिंह, बिगन सिंह, अवधेश सिंह, बलराम सिंह, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामप्यारी सिंह, महेंद्र सिंह, सुनेश्वर सिंह, बबलू सिंह, सत्रोहन सिंह, राजकुमार सिंह, युवराज सिंह, चंद्रदेव सिंह, मुनिता देवी, मालती देवी, ओम कुमार और संजय सिंह शामिल हैं.

सांसद के खिलाफ कईं शिकायतें
वहीं भाजयुमो के प्रदेश कार्यालय सह मंत्री अरविंद तिवारी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सांसद पर कई आरोप लगाए थे. हालांकि, इसके बाद अरविंद को उसके सभी दायित्वों से हटा दिया गया है. इसके साथ ही छिपादोहर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने इस्तीफा देने की बात स्वीकार की है. उन्होंने कहा कि, सांसद और प्रतिनिधियों के बारे में हमलोगों की कई शिकायतें हैं. त्यागपत्र क्यों दिया वो भी समय आने पर सारी बातें सामने आ जाएंगी.

प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट
सांसद सुनील सिंह ने कहा कि, छिपादोहर में सोलर लाइट लगाने के क्रम में कार्यकर्ताओं के बीच कुछ कम्यूनिकेशन गैप हुआ है. लाइट लगने के दौरान उन लोगों में आपसी गलतफहमियां हुई हैं, सभी से बात कर मामले को सुलझा लिया जाएगा. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि, छिपादोहर मंडल के पदाधिकारियों के त्याग पत्र देने की बात उनके संज्ञान में आई है. इस बारे में पार्टी के जिला अध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी गई है. इसके बाद समुचित निर्णय लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: BJP नेता का विपक्षी एकजुटता पर तंज, बोले- 'वहां सिर्फ परिवारवादी नेताओं की ही चलेगी, सेल्फ मेड इंसान...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget