एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: कैसे बीजेपी ने पलट दी बाजी? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा के बीच खेला बड़ा दांव

झारखंड कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली में अपना खूंटा मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेताओं के पास अपनी दावेदारी पेश करने में लगे हुए थे. लेकिन इन सब के बीच हाईकमान ने फैसला लेने में देर कर दी.

Lok Sabha Elections: आगामी लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं. उससे पहले एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस अभी बैठक ही कर रही है, लेकिन बीजेपी काफी पहले ही मिशन मोड में जुट गई है. झारखंड समेत अन्य 2-3 राज्यों में कांग्रेस अपना प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी कर रही थी. लेकिन हाईकमान ने इसका फैसला लेने में देरी कर दी. वहीं बीजेपी ने इस देरी का फायदा उठाया और झारखंड सहित चार राज्यों में अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया. बता दें कि, 2014 की तुलना में 2024 की परिस्थितियां अलग होने वाली हैं. इसलिए बीजेपी अपना जनाधार बढ़ाने पर फोकस कर रही है.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी में काफी पहले से करीब एक दर्जन राज्यों के अध्यक्ष बदले जाने का प्रस्ताव था, ये राज्य है पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, यूपी, राजस्थान, और महाराष्ट्र के अध्यक्षों का नाम भी बदलने वालों की लिस्ट में शामिल था. वहीं कांग्रेस हाईकमान ने लगभग डेढ़ महीने बाद भी इस पर कोई सटीक फैसला नहीं लिया. जबकि, बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की कमान देकर बड़ा दांव खेला है.

कांग्रेस करती रह गई प्लानिंग

अगर झारखंड की बात करें तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर काफी दिनों से दिल्ली दरबार में गहमगमी तेज हो गई थी. दरअसल, झारखंड कांग्रेस में भी अब कई गुट बन चुके है और रह-रह कर विवाद सामने आता रहता है. वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो ये होने वाले चुनावी दंगल के लिए सही नहीं है. बताते चले कि प्रदेश के कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी इस संबंध में फीडबैक लिये जा रहे हैं. वहीं प्रदेश के बड़े नेता भी दिल्ली में अपना-अपना खूंटा मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेताओं के पास अपनी दावेदारी पेश करने में लगे हुए थे. लेकिन इन सब तैयरियों के बीच हाईकमान ने फैसला लेने में देर कर दी, जिसका भरपूर फायदा बीजेपी ने उठाया और अपने पुराने नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष चुनकर कांग्रेस के समाने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.     

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद किए बदलाव

बता दें कि, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावना को लेकर जारी चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (3 जुलाई) को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की थी. लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की इससे पहले कई दौर की बैठकें चली थीं. इन बैठकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष शामिल रहे थे. तीनों नेताओं ने 28 जून को पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी. जिसके बाद अब ये बदलाव किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- यूनिफॉर्म सिविल कोड देश के लिए क्यों जरूरी? पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा- 'PM के बयान के पीछे सियासी मंशा, देश में फैल सकती है हिंसा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget