एक्सप्लोरर

Jharkhand Lok Sabha Election Voting Highlights: झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां कितने फीसदी हुआ मतदान

Jharkhand Lok Sabha Election Phase 5 Polling Highlights: झारखंड की हजारीबाग, कोडरमा और चतरा सीट वोटिंग जारी है. हजारीबाग-चतरा में बीजेपी ने उम्मीदवार बदलकर बड़ा सियासी गेम खेलने की कोशिश की है.

Key Events
Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Voting Live Updates Jharkhand chatra koderma hazaribagh Seat News in Hindi Jharkhand Lok Sabha Election Voting Highlights: झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां कितने फीसदी हुआ मतदान
झारखंड लोकसभा चुनाव 2024
Source : ABP_LIVE_AI

Background

Jharkhand Lok Sabha Election Phase 5 Voting Highlights: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग जारी है. हजारीबाग, कोडरमा और चतरा लोकसभा सीट पर आज वोटिंग है. इन सीटों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है.

पिछले लोकसभा चुनावों की बात करें तो झारखंड की इन सीटों पर जहां आज मतदान हो रहा है. यहां बीजेपी की आंधी चली थी. इसकी गवाही यहां वोटों के आंकड़े खुद ब खुद दे देते हैं. दरअसल, हजारीबाग लोकसभा सीट से बीजेपी के जयंत सिन्हा ने 4 लाख 79 हजार 548 वोटों से जीत हासिल की थी. तो वहीं कोडरमा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने 4 लाख 55 हजार 600 वोटों से जीती थी. इसके अलावा बात करें चतरा सीट की तो यहां से बीजेपी के सुनील सिंह ने 3 लाख 77 हजार 871 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी.

हजारीबाग, कोडरमा और चतरा लोकसभा सीटों पर बीजेपी के लिए इस बार 2019 के जीत के रिकॉर्ड को दोहराना एक बड़ा चैलेंज है. वहीं दूसरी तरफ इस सीट पर विपक्ष अपना खाता खोल पाता है या नहीं यह भी बड़ा सवाल है. वहीं इस बार बड़ी हासिल करने वाले जयंत सिन्हा और सुनील सिंह का टिकट बीजेपी ने काट दिया था. इसकी एक बड़ी वजह यह भी रही है कि पार्टी के इंटरनल सर्वे में पाया गया कि इनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है. बीजेपी ने इन सीटों पर जीत को दोहराने के लिए 'वोकल फॉर लोकल' का मंत्र आजमाया है. बीजेपी ने यहां ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिनकी पैतृक जड़ें यहां की जमीन में गहरे रूप से मौजूद हैं.

हजारीबाग सीट पर बीजेपी ने इस बार बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल पर दांव खेला है. वो इसी जिले के रहने वाले हैं. दशकों से उनके परिवार का यहां कारोबार और सियासत में दखल रहा है. वहीं कांग्रेस ने इस सीट से बीजेपी से विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को अपने खेमें में लाकर चुनाव मैदान में उतारा है.

वहीं चतरा सीट से बीजेपी ने बिहार के बक्सर निवासी मौजूदा सांसद सुनील सिंह का टिकट काटकर स्थानीय नेता कालीचरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी मे स्थानीयता के फैक्टर को इस बार भावनात्मक मुद्दा बना दिया है और उसे उम्मीद है कि इस आधार पर वह अपने इस किले को महफूज रखने में कामयाब रहेगी. कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर डाल्टनगंज के पूर्व विधायक केएन त्रिपाठी को मैदान में उतारा गया है.

बता करें कोडरमा सीट की तो यहां बीजेपी ने फिर से केंद्र सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी को टिकट दिया है. उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआई एमएल के बगोदर इलाके के विधायक विनोद सिंह से है. उनके बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. पिछली बार जहां अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को हराया था, वो इस बार बीजेपी में शामिल होकर अन्नपूर्णा देवी लिए ही वोट मांग रहे हैं.

बता दें कि गांडेय विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं. इसके लिए भी आज वोटिंग हो रही है. यहां से झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन हैं तो बीजेपी की तरफ से दिलीप कुमार वर्मा प्रत्याशी हैं.

18:06 PM (IST)  •  20 May 2024

Jharkhand Lok Sabha Election Live: झारखंड में तीन सीटों पर वोटिंग खत्म

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत वोटिंग खत्म हो चुकी है. चुनाव आयोग के मुताबिक यहां चतरा, हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 61.90 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई.

17:49 PM (IST)  •  20 May 2024

Jharkhand Lok Sabha Election Live: झारखंड में पांच बजे तक 61.90 फीसदी वोटिंग

झारखंड की तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है. शाम पांच बजे तक इन सीटों पर 61.90 प्रतिशत वोटिंग हुई है. चुनाव आयोग के मुताबिक झारखंड की चतरा की लोकसभा सीट पर पांच बजे 60.26 फीसदी, हजारीबाग में 63.66 प्रतिशत और कोडरमा में 60.61 फीसदी मतदान हुआ है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget