एक्सप्लोरर

Mission 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने कस ली कमर, जनता को साधने के लिए घर-घर पहुंचने का प्लान

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कोल्हान प्रमंडल की बैठक में पहुंचकर आगामी चुनाव को लेकर प्लान बनाया. इसके साथ ही हेमंत सरकार पर जमकर निशाना भी साधा.

Jharkhand BJP News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर तुलसी भवन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कोल्हान प्रमंडल की बैठक हुई. इस बैठक में बीजेपी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए. इस बैठक में कोल्हान के सभी जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत तमाम प्रवक्ता मौजूद थे.

इस बैठक में कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 को लेकर कोल्हान के दो लोकसभा सीट और विधानसभा में 14 सीट जीतने का मूल मंत्र दिया गया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है, ताकि इलाके में रहने वाले हर व्यक्ति के पास बीजेपी कार्यकर्ता पहुंच सके और केंद्र सरकार की योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके.

पूर्व सीएम रघुवर दास कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वंशवाद की पार्टी है. कांग्रेस केवल अपने मतलब के लिए राजनीति करती है, जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों के लिए हर समय तत्पर रहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देसी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है तो कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है. पूर्व सीएम रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के हर जनता तक पहुंचने का मंत्र दिया, ताकि केंद्र की योजना जन-जन तक पहुंच सके. 

हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा

साथ ही पूर्व सीएम ने कोल्हान के सभी जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष को संकल्प दिलवाया कि बीजेपी लोकसभा में 14 सीट और विधानसभा में बहुमत की सरकार बनाए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं. उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए लगातार लोगों तक पहुंचेने और फिर से केंद्र में बीजेपी और झारखंड राज्य में बीजेपी का झंडा लहराने की बात कही. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार 3 सालों में भ्रष्टाचार से पूरी तरह से लिप्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जनता इस सरकार से परेशान हो चुकी है. बीजेपी जनता की आवाज बनकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी.

घर-घर जाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता

वहीं बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान प्रमंडल के चारों जिला को मजबूत करना है. इस बैठक में पार्टी के कोल्हान के प्रमुख और कार्यकर्ताओं की बैठक थी. उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ता को सक्रीय करना. साथ ही उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार विकास से ब्लू सरकार हो गई है.

पूरा झारखंड लूट खंड बना चुका है और कोल्हान में सबसे ज्यादा लूट पर छू दी गई. उन्होंने कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और राज्य सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाएगा. उन्होंने कहा कि इसे लेकर 11 अप्रैल को एक विशाल रैली निकाली जाएगी. इस विशाल रैली में झारखंड के तमाम दिग्गज नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद होकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें: Nishikant Dubey: 'अहंकार आदमी को बर्बाद करता है, जिस बिल को फाड़ा...' राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
रांची: अनशन में छिपकर खा रहे खाना? जयराम महतो ने दिया ऐसा जवाब
Ranchi Protest: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से वार्ता से पहले छात्रों का मास्टर प्लान, रखीं ये शर्तें
Meta ने मोदी सरकार से मांगी माफी, निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की जीत
Meta ने मोदी सरकार से मांगी माफी, निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की जीत
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
Embed widget