एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा में तेंदुए का आतंक जारी, अब 12 साल के लड़के की ली जान, तीन सप्ताह में चौथी मौत

Ranchi News: आशंका जताई जा रही है कि सभी चार लोगों को एक ही तेंदुए ने शिकार बनाया है. गढ़वा वन संभाग इस तेंदुए को नरभक्षी घोषित करने के उद्देश्य से एक मसौदा प्रस्ताव को अंतिम रूप दे रहा है.

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा (Garhwa) जिले में तेंदुए (Leopard) ने 12 साल के लड़के को मार डाला. पिछले तीन सप्ताह में क्षेत्र में इस तरह की यह चौथी घटना है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने आशंका जताई कि इन सभी चार लोगों को एक ही तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है. उन्होंने कहा कि गढ़वा वन संभाग इस तेंदुए को नरभक्षी घोषित करने के उद्देश्य से एक मसौदा प्रस्ताव को अंतिम रूप दे रहा है.

पूरे क्षेत्र में फैली तेंदुए की दहशत
संभागीय वन अधिकारी (दक्षिण) शशि कुमार ने बताया कि तेंदुए ने हरेंद्र नायक नामक लड़के पर तब हमला किया जब वह बुधवार को शाम करीब साढ़े छह बजे रामकंडा के कुशवाहा गांव में अपने चाचा के घर से लौट रहा था. उन्होंने कहा, ‘‘तेंदुए ने लड़के की गर्दन पर झपट्टा मारा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.’’ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बीते 20 दिनों में इस तरह की यह चौथी घटना है.

रंका प्रखंड के सेवाडीह गांव में 19 दिसंबर को छह साल की बच्ची की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी, वहीं 14 दिसंबर को भंडारिया प्रखंड के रोडो गांव में भी छह साल की बच्ची तेंदुए का शिकार हो गई थी. लातेहर जिले के बरवाडीह प्रखंड के पास छीपादोहर इलाके में 10 दिसंबर को 12 साल की लड़की को तेंदुए ने मार डाला था.

ड्रोन से भी नहीं मिल रहा तेंदुए का सुराग
कुमार ने कहा, ‘‘19 दिसंबर की घटना के बाद हम इलाके पर ड्रोन कैमरे से नजर रख रहे हैं, लेकिन हमें तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला है. हमें आशंका है कि वह इलाके से चला गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालिया घटना के बाद तेंदुए को नरभक्षी घोषित करने के लिए हम एक मसौदा प्रस्ताव को अंतिम रूप दे रहे हैं. इसे मुख्य वन्य जीव वार्डन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा.’’ वन विभाग ने पशु को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे भी मंगाए हैं.

निर्देश के बावजूद अंधेरे में घर से बाहर निकल रहे लोग
कुमार ने कहा कि ग्रामीण सूर्यास्त के बाद घर से नहीं निकलने के वन विभाग के परामर्श पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमने ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं और बच्चों को चेतावनी दी है कि वे सूर्यास्त के बाद अपने घरों से नहीं निकलें क्योंकि तेंदुआ इसी समय हमला कर रहा है. अगर जाना जरूरी है तो उन्हें पुरूषों के एक समूह के साथ जाना चाहिए. हम 15 दिसंबर से लोगों से यह अपील कर रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें: Coronavirus: क्या भारत में कोरोना वायरस चीन जैसे पैदा करेगा हालात? जानिए IIT के विशेषज्ञ का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget