एक्सप्लोरर

Latehar: रुपये-पैसे के लेनदेन में ग्रामीण की कर दी थी हत्या, कंकाल मिलने के बाद खुली पोल, गिरफ्तार

Latehar News: झारखंड के लातेहार में एक व्यक्ति का कंकाल मिलने पर सनसनी फैल गई. हत्या के एक महीने के बाद घटना में शामिल दो लोगों को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Latehar Crime News: लातेहार (Latehar) जिले के शांति गांव के जंगल में एक युवक का कंकाल मिलने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर खुलासा किया. यह कंकाल रांची के कांके निवासी मो. जफर अंसारी का है. करीब एक महीने बाद शव की पहचान हो सकी. परिजनों ने पहचान की है. हालांकि पुलिस शव के कंकाल को डीएनए (DNA) जांच के लिए भेजे रही है. इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

इस मामले में गांव के ही गौतम यादव उर्फ गोल्डन यादव और रांची के बरवाटोला निवासी सुहेल अंसारी उर्फ छोटका को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हथियार और चार मोबाइल बरामद किया गया है. हालांकि घटना में संलिप्त अन्य आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.

एसआईटी ने मामले का किया उदभेदन
एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की जानकारी देते हुए लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि 14 जून को सूचना मिली थी कि शांति गांव के जंगल में एक जला हुआ शव का कंकाल पड़ा हुआ है. मामले को लेकर बालूमाथ थाना में केस दर्ज कर बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी ने घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया. 

आपसी विवाद में दिया था घटना को अंजाम
पुलिस के अनुसा आरोपी और मृतक रांची से लातेहार के लिए साथ में निकले थे. लातेहार में दो- तीन दिन साथ रहने के बाद रुपये-पैसे को लेकर मृतक और आरोपी के बीच विवाद हो गया. इसी क्रम में गिरफ्तार आरोपी ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर जफर अंसारी की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को शांति गांव स्थित जंगल में जला दिया गया था.

पीएलएफआई के लिये काम करता था गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी गौतम यादव उर्फ गोल्डन यादव और सुहेल अंसारी का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनों आरोपी पूर्व में पीएलएफआई के लिए भी काम करता था. गौतम यादव उर्फ गोल्डन यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मामला दर्ज है. जबकि सुहेल अंसारी के खिलाफ दो मामला दर्ज है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: आगामी चुनाव से पहले CM सोरेन खेल सकते हैं ये बड़ा दांव, जानें- जाति जनगणना कराने पर क्या बोली सरकार?

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget