एक्सप्लोरर

‘अगर ट्रेलर ऐसा है तो फिल्म…’, JMM विधायक कल्पना सोरेन का केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पर पलटवार

Jharkhand Election 2024: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के बयान पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने पटवार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग सिर्फ बोलने पर विश्वास रखते हैं इनके पास मुद्दा नहीं है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में दो चरणों में होने वाली वोटिंग से पहले प्रचार-प्रसार तेज हो गया. इसके साथ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है. इसी कड़ी में झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक-दूसरे पर वार-पलटवार किया है. गिरिडीह में मीडिया से बातचीत के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जनता को बरगलाने का काम किया. उपचुनाव में कहा गया कि जनता विधायक नहीं मुख्यमंत्री चुन रही है, लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा जनता को गांडेय की बिटिया मुनिया देवी चाहिए ना कि हेलीकॉप्टर से आकर फील्ड में दो घंटा रहने के बाद चली जाने वाली हवा हवाई नेता.

अन्नपूर्णा देवी के बयान पर कल्पना सोरेन का पलटवार
वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के बयान पर कल्पना सोरेन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विधायक के तौर पर उन्हें महज चार माह का समय मिला. हमने चार महीने में जो सौगात दी है और आगे बुनियादी रूप से और मज़बूत तौर पर काम कर सकते हैं, आप इसे ऐसे देख सकते हैं कि अगर ट्रेलर ऐसी है तो फिल्म कैसी होगी. ट्रेलर हिट है तो फिल्म ज़रूर हिट होगी. मैंने जिस तत्परता के साथ 4-5 महीने काम किया है और इसका सीधा लाभ गांडेय की जनता को मिला है. मैं मेरे कम समय में किए गए काम के साथ जनता के सामने आई हूं. 

सोरेन ने केंद्रीय मंत्री के हेलीकाप्टर और हवा हवाई नेता के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी के लोग सिर्फ बोलने पर विश्वास रखते हैं इनके पास मुद्दा नहीं है. उनके द्वारा क्षेत्र में कई काम किए गए हैं. 

‘गांडेय की तस्वीर बदलने का कदम उठाया’
झामुमो विधायक ने कहा कि मैंने जी तोड़ मेहनत कर गांडेय की तस्वीर बदलने का कदम उठाया. यहां सड़क का जाल बिछाने का, पुलिया बनाने का, महिला डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखने का काम किया. गांडेय का विकास अपनी राह पकड़ चुका है. आगे पांच साल का वक्त यहां की जनता देगी तो विकास के कई कार्य होंगे. गांडेय में मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना लाई जाएगी. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पोलिटेक्निक कॉलेज लाया जाएगा. सोरेन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता उन्हें फिर से प्यार देगी.

रिपोर्ट : अमर सिन्हा

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election 2024: ‘ऐसे लोगों को गांवों में घुसने मत दीजिए’, CM हेमंत सोरेन ने BJP पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget