एक्सप्लोरर

JPSC Recruitment 2024: लंबे इंतजार के बाद झारखंड PCS का विज्ञापन जारी, इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें- पूरी डिटेल्स

JPSC Recruitment News: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है. विभिन्न सेवाओं में कुल 342 पदों पर नियुक्ति होगी. अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में सात साल की छूट दी गई है.

Jharkhand: झारखंड लोक सेवा आयोग (Jharkhand Public Service Commission) ने लंबे इंतजार के बाद सिविल सर्विस परीक्षा का विज्ञापन शनिवार को जारी कर दिया. इसके जरिए विभिन्न सेवाओं में कुल 342 पदों पर नियुक्ति होगी. सबसे अधिक 207 पद राज्य प्रशासनिक सेवा में उप समाहर्ता के लिए हैं. राज्य पुलिस में डीएसपी के 35 और सेल्स टैक्स विभाग में राज्य कर पदाधिकारी के 56 पद हैं. आयोग के अनुसार इसकी प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को संभावित है.

परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 फरवरी से 29 फरवरी तक भरे जायेंगे. खास बात यह है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में सात साल की छूट दी गई है. न्यूनतम आयु सीमा 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 35 साल निर्धारित की गई है. अधिकतम उम्र की गणना एक अगस्त 2017 और न्यूनतम उम्र की गणना एक अगस्त 2024 से की जाएगी. इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अवसर की कोई सीमा निर्धारित नहीं है. अभ्यर्थियों का अंतिम चयन, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा. 

मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए 40 फीसदी अंक जरूरी
मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए मुख्य परीक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा. एससी, एसटी और महिलाओं के लिए न्यूनतम अंक की अनिवार्यता 32 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, आदिम जनजाति के लिए 30 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित की गई है. इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए चयन सूची तैयार की जाएगी. 

प्रारंभिक परीक्षा के माध्यम से कुल पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा. यदि किसी भी आरक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व उस श्रेणी की विज्ञापित रिक्तियों से 15 गुना से कम है तो कट ऑफ पर्याप्त प्रतिनिधित्व होने तक इसे कम किया जाएगा. वैसे सभी अभ्यर्थी जिन्हें संबंधित श्रेणी के कट ऑफ के बराबर अंक प्राप्त होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में प्रवेश हेतु चयन सूची में सम्मिलित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Jharkhand Land Scam: CM सोरेन को ED ने 10वीं बार भेजा समन, कहा- '29 से 31 जनवरी के बीच हाजिर हों अन्यथा हम खुद आएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget