एक्सप्लोरर

JPSC 2022 Schedule Release: जेपीएससी सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी, 4293 परीक्षार्थी होंगे शामिल 

Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने मुख्य परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है. आगामी 28 से 30 दिसंबर तक ये परीक्षा राज्य के 14 परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी.

JPSC Civil Services Main Exam Schedule: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट पर उठी सभी तरह की आपत्तियों को खारिज करने के बाद अब मुख्य परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है. आगामी 28 से 30 दिसंबर तक ये परीक्षा राज्य के 14 परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी. जेपीएससी के सचिव ने परीक्षा केंद्रों से संबंधित जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम करने को कहा है. मुख्य परीक्षा 2 पालियों में ली जाएगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए गए कुल 4293 उम्मीदवार शामिल होंगे.

19 सितंबर को ली गई थी प्रारंभिक परीक्षा
बता दें कि, झारखंड लोकसेवा आयोग की ओर से 7वीं से 10वीं सिविल सेवा के लिए संयुक्त रूप से प्रारंभिक परीक्षा विगत 19 सितंबर को ली गई थी. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 42 दिन के बाद जारी हुआ. इसमें अनारक्षित श्रेणी से 1897, एसटी श्रेणी से 1057, एससी श्रेणी से 389, पिछड़ा वर्ग से 244, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 401 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 305 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं. 

अनियमितता के लगे आरोप
बता दें कि, प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही इसमें अनियमितता के गंभीर आरोप लगे. उत्तीर्ण घोषित किए गए परीक्षार्थियों में तकरीबन 3 दर्जन ऐसे हैं, जिनके रोल नंबर लगातार सिरीज में हैं. आरोप ये भी है कि कुछ ऐसे विद्यार्थी भी उत्तीर्ण कर दिए गए, जिनके नंबर निर्धारित कटऑफ से कम हैं. रिजल्ट को लेकर रांची में परीक्षार्थियों ने 2 बार प्रदर्शन भी किया था. आयोग के कार्यालय पहुंचने पर आमादा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था.

आपत्तियों का बिंदुवार दिया जवाब 
इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की अपील की थी. राज्यपाल ने इस मुद्दे पर जेपीएससी चेयरमैन को राजभवन तलब कर उनसे स्थिति स्पष्ट करने को कहा था. इसके बाद जेपीएससी ने वेबसाइट पर परीक्षार्थियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों का बिंदुवार जवाब दिया और दावा किया कि परीक्षा के परिणाम में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. अब मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. 

जारी है धरना 
इधर, परीक्षार्थियों का एक समूह प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले 15 दिनों से लगातार धरने पर है. भारतीय जनता पार्टी भी आंदोलित परीक्षार्थियों की मांगों का समर्थन कर रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पीटी परीक्षा से जुड़ी विसंगतियों को गंभीर बताते हुए कहा है कि जेपीएससी के कारनामों से पूरे देश में झारखंड शर्मसार हुआ है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand में 15 दिसंबर से शुरू होगी धान की खरीद, किसानों तत्काल दी जाएगी 50 प्रतिशत राशि 

Dhanbad Mosque: जमीन में लगी आग के चलते मस्जिद जमींदोज, जानें- सबसे हैरान करने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget