एक्सप्लोरर

Jharkhand में 15 दिसंबर से शुरू होगी धान की खरीद, किसानों तत्काल दी जाएगी 50 प्रतिशत राशि 

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने एक किसान से धान खरीदारी के लिए 200 क्विंटल की अधिकतम सीमा तय की है. राज्य में धान (Paddy) की खरीद 15 दिसंबर से शुरू होगी.

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड (Jharkhand) में किसानों (Farmers) से धान (Paddy) की खरीद 15 दिसंबर से शुरू होगी. राज्य के विभिन्न प्रखंडों में लैम्पस और पैक्स में धान की खरीदारी शुरू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. इस बार किसानों द्वारा बेचे जाने वाले धान की कुल कीमत का 50 फीसदी हिस्सा सरकार तत्काल भुगतान कर देगी. किसानों को शेष 50 फीसदी राशि 3 महीने के भीतर दी जाएगी. सरकार ने एक किसान से धान खरीदारी के लिए 200 क्विंटल की अधिकतम सीमा तय की है. 

8 लाख टन की खरीद का लक्ष्य तय
राज्य के कृषि एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) ने कहा है कि सरकार ने इस बार पिछले साल की तुलना में 2 लाख टन अधिक धान खरीद का लक्ष्य रखा है. इस बार 8 लाख टन की खरीद का लक्ष्य तय किया गया है. पिछली बार 6.2 लाख टन धान की खरीद की गई थी. धान खरीदारी की दरें पिछले साल के बराबर हैं. साधारण धान के लिए 2050 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए किस्म के लिए 2070 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा. इस राशि में केंद्र द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य और राज्य सरकार की ओर से दिया जाने वाला बोनस दोनों शामिल है. 

धान खरीदने की सीमा तय
बताया गया है कि एक किसान से अधिकतम 200 क्विंटल धान खरीदने की सीमा तय किए जाने के पीछे की वजह ये है कि सरकार ज्यादा से ज्यादा किसानों को सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ पहुंचाना चाहती है. पिछले साल कुछ जिलों में एफसीआई के जरिए धान की खरीद की गई थी, लेकिन इसमें अनियमितता की शिकायतें मिलने की वजह से सरकार ने तय किया है कि वो लैम्पस के माध्यम से सीधे धान खरीदेगी.

करना होगा रजिस्ट्रेशन 
किसानों को धान बेचने के लिए ई-उपार्जन पोर्टल या बाजार एप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसमें आधार संख्या, मोबाइल नंबर, बैंक खाता, कृषि कार्य हेतु प्रयुक्त जमीन का रकबा (खाता, प्लाट संख्या सहित) और अन्य जानकारियां देनी होंगी. सभी कागजात जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा निर्धारित पोर्टल एवं एप पर अपलोड किए जाएंगे. यदि किसी किसान का आवेदन रिजेक्ट हो जाता है या कोई त्रुटि उसमें रह जाती है तब भी इसकी सूचना एसएमएस या फोन के जरिए दी जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: 'आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम से लोगों को मिल रहा है लाभ, मंत्री ने कही बड़ी बात 

Dhanbad Mosque: जमीन में लगी आग के चलते मस्जिद जमींदोज, जानें- सबसे हैरान करने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget