एक्सप्लोरर

JMM MLA Baidyanath Ram: जेएमएम विधायक का बड़ा बयान- 'जब राबड़ी देवी सरकार चला सकती हैं तो कल्पना सोरेन क्यों नहीं'

JMM MLA Baidyanath Ram News: जेएमएम विधायक वैद्यनाथ राम ने कहा कि जब ठप्पा मार राबड़ी देवी ने पूरे पांच साल सत्ता चला लिया तो कल्पना क्यों नहीं चला सकती हैं? मौका मिलेगा तो वे अच्छे से चला सकती हैं.

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बुधवार को विधायकों की बैठक बुलाई है. यह बैठक उनके आवास पर हो रही है. इस बीच लातेहार से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक वैद्यनाथ राम (Baidyanath Ram) का बड़ा बयान सामने आया है. वैद्यनाथ राम ने कहा है कि जब राबड़ी देवी (Rabri Devi) सरकार चला सकती हैं तो कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) क्यों नहीं चला सकतीं. वे पढ़ी लिखी हैं, एलएलबी हैं.

वैद्यनाथ राम ने आगे कहा, "जब ठप्पा मार राबड़ी देवी ने पूरे पांच साल सत्ता चला लिया तो कल्पना क्यों नहीं चला सकती हैं? मौका मिलेगा तो वे अच्छे से चला सकती हैं. राजनीति में प्लान B होता है जरूरत पड़ी तो उसका भी इस्तेमाल होगा. मछली के बच्चे को तैरना नहीं सिखाते हैं." वहीं ईडी के समन को लेकर जेएमएम विधायक ने कहा, "सीएम ने पूछा है कि किस रूप में बुला रहे हैं. बुलाना कितना वाजिब है, ये स्पष्ट करें. कानून अपना काम करता है, जो गलती करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, जबकि नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी."

कौन हैं कल्पना सोरेन?

गौरतलब है कि सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने और अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम की कुर्सी ट्रांसफर करने की चर्चा से सूबे का सियासी तापमान बढ़ा हुआ है. प्रभावशाली पॉलिटिकल फैमिली से ताल्लुक रखने के बावजूद कल्पना सोरेन ने अब तक सियासत से फासला बनाए रखा था, लेकिन बदली परिस्थितियों में उनका नाम एक बार फिर सीधे सीएम पद के लिए सामने आ रहा है.

कल्पना सोरेन अपने पति हेमंत सोरेन के साथ अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करती दिखती रही हैं. हाल में सोरेन सरकार के चार साल पूरे होने पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में भी वह मंच पर मौजूद थीं. साल 2019 में जब सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी, तब पत्रकारों ने कल्पना सोरेन से राजनीति में उनके प्रवेश करने की संभावनाओं के बारे में पूछा था. इस पर कल्पना ने कहा था कि मैं फिलहाल पारिवारिक जिम्मेदारियां निभा रही हूं और इसी में खुश हूं. कल्पना मूल रूप से ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर की रहने वाली हैं और सोरेन की तरह संथाली आदिवासी परिवार से आती हैं.

साल 2006 में हुई थी शादी

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मयूरभंज की ही रहने वाली हैं. हेमंत सोरेन के साथ कल्पना की शादी 7 फरवरी, 2006 को हुई थी. उनके पिता का नाम अम्पा मुर्मू है और वह भारतीय सेना में कैप्टन रह चुके हैं. उन्होंने पिछले साल एक इंटरव्यू में बताया था कि कल्पना सोरेन का जन्म पंजाब के कपूरथला में 1976 में हुआ था. उस वक्त सेना में उनकी तैनाती वहीं थी. कल्पना सोरेन दो बच्चों की मां हैं और रांची के बरियातू इलाके में एक स्कूल भी चलाती हैं.

ये भी पढ़ें- Kalpana Soren: कौन हैं कल्पना सोरेन? जो बन सकती हैं झारखंड की पहली महिला मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget