एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather: झारखंड में बदल रहा है मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात को लेकर 'यलो अलर्ट' जारी

Ranchi News: झारखंड (Jharkhand) के मौसम में जल्द ही बदलाव देखने के मिलेगा. मानसून के आगमन से पूर्व राज्य के विभिन्न भागों में कुछ जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात का 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड (Jharkhand) में अगले 48 घंटों के दौरान मानसून (Monsoon) के दस्तक देने की संभावना है. भारत के मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस बीच, मौसम ने करवट बदली है और राज्य के अनेक भागों में मानसून पूर्व की बारिश (Rain) होने से मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग (Weather Department) ने संभावना व्यक्त की है कि दक्षिण पश्चिम मानसून सोमवार तक राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच जाएगा.

'यलो अलर्ट' जारी
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मानसून के आगमन से पूर्व राज्य के विभिन्न भागों में कुछ जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात का 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है. वहीं, मौसम के बदले मिजाज के बीच अधिकतम तापमान कम हो जाने से आमजन उमस भरी गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वातावरण में नमी के कारण पलामू प्रमंडल में बृहस्पतिवार को लू के हालात नहीं बने. सबसे गर्म चल रहे शहर मेदिनीनगर में शाम साढ़े पांच बजे अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 3 दिन में यहां के तापमान में लगभग 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. उन्होंने बताया कि रांची का अधिकतम तापमान 33.4 और जमशेदपुर का 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

यहां भारी बारिश की संभावान
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, साहेबगंज के अलावा सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश एवं वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसी तरह शनिवार को संथाल परगना प्रमंडल में और रविवार को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला को छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात होगा. अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 जून को संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल में भारी बारिश होने की संभावना है. 

मानसून सामान्य रहने की संभावना
बृहस्पतिवार को रांची, लोहरदगा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, देवघर जिला में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की और कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई. अभिषेक ने बताया कि आमतौर पर झारखंड में मानसून पिछले कुछ वर्षों में 12 जून से 25 जून के बीच में आ जाता है और इस वर्ष भी मानसून के आगमन की तिथि में कोई खास परिवर्तन नहीं है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष राज्य में 1043 मिमी. वर्षा हुई थी और इस वर्ष भी मानसून सामान्य रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Politics: BJP नेता का सियासी वार, बोले उपद्रव के सरगनाओं पर हाथ डालने से कतरा रही है रांची पुलिस  

Jharkhand: एक नजर में जानें अब तक रांची हिंसा के बाद क्या-क्या हुआ, अब कैसी है पुलिस की तैयारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget