एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में कटीले तारों पर सियासत, बाबूलाल मरांडी का CM सोरेन पर हमला, 'ये तुगलकी आदेश सीधा...’

Jharkhand Politics: रांची में बीजेपी की युवा जन आक्रोश रैली आयोजित की गई. इस बीच मोराबादी मैदान के चारों तरफ कंटीले तारों से घेराबंदी की गई, जिसको लेकर बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा है.

Jharkhand Politics: झारखंड के रांची के मोराबादी मैदान में भारतीय युवा मोर्चा के नेतृत्व में युवा जन आक्रोश रैली आयोजित की गई. लेकिन, रैली से पहले हेमंत सोरेन सरकार बीजेपी के निशाने पर आ गई है. दरअसल, रांची में जगह-जगह कटीले तार से बैरिकेडिंग की गई है, जिसको लेकर बीजेपी के नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोला है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि युवा आक्रोश रैली से भयभीत होकर हेमंत सरकार ने मोराबादी मैदान के चारों ओर कंटीले तारों से घेराबंदी करा दी है.

बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा कि रांची का मोराबादी मैदान अनेक ऐतिहासिक आंदोलनों और रैलियों का गवाह रहा है. लेकिन, आज तक किसी भी सरकार ने आंदोलन को रोकने के लिए ऐसे कंटीले तारों की घेराबंदी नहीं की है. इन कंटीले तारों से रैली में भाग लेने वाले युवाओं को गंभीर चोट भी आ सकती है. सूचना ये भी है कि सरकार की ओर से सभी थानों तक ये संदेश पहुंचाएं जा रहे हैं कि युवाओं को रांची पहुंचने से रोका जाए. जो जहां हैं, जिस क्षेत्र में हैं उन्हें वहीं हिरासत में लिया जाए.

‘ये तुगलकी आदेश सीधा ऊपर से दिया गया है’

बीजेपी नेता ने कहा कि ये तुगलकी आदेश सीधा ऊपर से दिया गया है. आज तक प्रदेश में ऐसी घटना कभी नहीं हुई. इन हरकतों से झामुमो-कांग्रेस की सरकार युवाओं के आक्रोश को पूरे राज्य में प्रसारित करेगी. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि हेमंत सोरेन याद रखिए कि आप सत्ता का दुरुपयोग कर युवाओं के आक्रोश को नहीं रोक सकते. झारखंड की युवा शक्ति आपको सत्ता से उखाड़ फेंकेगी. और हां! दिनकर जी की ये पंक्तियां याद रखिएगा.

इस तानाशाही सरकार को झुकना ही होगा- बाबूलाल मरांडी
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार रात कटीले तारों का जायजा लेने के लिए मोराबादी मैदान भी पहुंचे. इसके बाद एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि युवाओं के आक्रोश को देख कर बुरी तरह घबरा चुकी हेमंत सरकार अब नीचता की हद पार चुकी है. हेमंत सोरेन चाहे लाख हथकंडे आजमा ले, लेकिन अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाने वाले युवाशक्ति के आगे इस तानाशाही सरकार को झुकना ही होगा. न्याय और हक की इस लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है. राज्य सरकार की ओर से युवाओं को क्षति पहुंचाने के नापाक मंसूबे को भाजपा कभी सफल नहीं देगी.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड की महिलाओं को मिलने वाले हैं एक लाख रुपये, CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget