एक्सप्लोरर

Crime News: पलामू में युवक को पेड़ से उलटा लटका कर की गई थी पिटाई, अब लड़की के बयान ने बदल दी पूरी कहानी 

Jharkhand News: हाल ही में झारखंड के पलामू में एक युवक को उलटा लटका कर पीटने का मामला सामने आया था. अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. 

Jharkhand Palamu Crime News: झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palamu) जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया था. यहां एक गांव में युवक को पेड़ से उलटा उलटा लटका कर पीटने का वीडियो वायरल हुआ था. अब इस पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है. युवक की प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रेमी और उसके 3 दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप (Gangrape) की वारदात को अंजाम दिया था.

लड़की के साथ किया गैंगरेप
मामला 13 दिसंबर का है. बताया जा रहा है कि युवक ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया था, इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया, इस दौरान लड़की बेहोश हो गई थी. इसी बीच ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया था. लड़की का दावा है कि युवक के परिवार के लोगों ने ही उसे सजा के तौर पर पेड़ से लटका कर पीटा था, इसमें लड़की के परिवार के लोगों का कोई हाथ नहीं था. 

वायरल हुआ था वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ था. वीडियो में लड़का एक पेड़ से उलटा लटका दिख रहा था, जिसके पास लोगों की भीड़ मौजूद थी. लड़का रोते हुए, गिड़गिड़ाते हुए अपनी जान की भीख मांग रहा था और लोग बेरहमी से उसकी पिटाई करते दिख रहे थे. भीड़ में शामिल एक युवक मोबाइल फोन से वीडियो भी बना रहा था. पुलिस को भी घटना की जानकारी तब मिली थी, जब वीडियो वायरल हुआ था. 

लड़की को किया जा कहा था ब्लैकमेल 
लड़की की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि खुश्तर अंसारी उर्फ अरमान राजा के साथ उसका प्रेम संबंध था. खुश्तर अंसारी ने शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए थे. बीती 14 नवंबर को लड़की की मां और भाई किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने चले गए थे, इसी दौरान खुश्तर उसके घर आया और नाजायज संबंध बनाए. खुश्तर ने वीडियो बनाई और कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं. लड़की का दावा है कि इसी वीडियो और तस्वीरों को लेकर युवक उसे कुछ दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था.
 
लड़की को दी धमकी 
बीती, 13 दिसंबर को दोबारा युवक ने फोन कर लड़की को मिलने के लिए बुलाया. उसने कहा कि अगर वो नहीं आई तो वीडियो और तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. लड़की डर की वजह से उससे मिलने चली गई. इसी दौरान लड़का उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां युवक के 3 दोस्त पहले से मौजूद थे. चारों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया. इस बीच जब गांव के लोगों ने युवकों को पकड़ लिया तो खुश्तर उर्फ राजा अरमान के चाचा भी पहुंचे. उन्होंने इस गलती के लिए अपने भतीजे को रस्सी से बांध कर पेड़ से उलटा लटकाया, इसके बाद उसकी पिटाई की. पुलिस ने इस मामले में लड़की के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. 

ये भी पढ़ें:

Petrol Diesel Price in Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, दो पहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी सरकार 

Jharkhand Coronavirus: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बेपरवाह नजर आ रहे हैं लोग, ये है हाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget