एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather: झारखंड में हीट वेव का कहर! तीन दिन के भीतर 16 लोगों की मौत, जानें कब होगी बारिश?

Jharkhand News: हीट वेव ने जिन जिलों में कहर बरपाया है, उनमें से पलामू और धनबाद में चार-चार, रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, गढ़वा, गिरिडीह, साहिबगंज और गोड्डा में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है.

Jharkhand Weather News: झारखंड में अंगारे उगल रही गर्मी जानलेवा बन चुकी है. हाल यह है कि बीते तीन दिनों में प्रचंड गर्मी और हीट वेव के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है. झारखंड सरकार ने पहले ही राज्य के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक स्कूलों को 21 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है. वहीं कक्षा नौ से बारहवीं तक स्कूलों के समय में परिवर्तन करते हुए सुबह सात से 11 बजे तक संचालित करने को कहा है. राजधानी रांची का पारा लगातार पांचवें दिन तक 40 डिग्री के पार रहा. हालांकि, इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया था कि 19 जून को मॉनसून राज्य में प्रवेश कर जाएगा.

दरअसल, राज्य के 24 में से 18 जिले ऐसे हैं जहां तापमान फिलहाल 40 से 45.6 डिग्री तक पहुंच गया है. हीट वेव ने जिन जिलों में कहर बरपाया है, उनमें से पलामू और धनबाद में चार-चार, रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, गढ़वा, गिरिडीह, साहिबगंज और गोड्डा में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में मॉनसून को लेकर अच्छी खबर दी है. विभाग का कहना है कि झारखंड में मॉनसून आने के संकेत मिलने लगे हैं और 19 जून को ही राज्य में मॉनसून प्रवेश कर जाएगा.

इन जिलों में होगी भारी बारिश
यहां संथाल परगना के रास्ते मॉनसून आएगा और उसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी. विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक झारखंड में 20 जून से तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं और बारिश हो सकती है. राज्य में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है.रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि, पूर्वोत्तर और दक्षिण पूर्व जिलों, मुख्य रूप से साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में 21 जून और 22 जून को भारी वर्षा हो सकती है.

Jharkhand: झारखंड में न्यायपालिका पर छह लाख से ज्यादा मुकदमों का भार, HC में 37 केस 30 साल से पेंडिंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget