एक्सप्लोरर

Jharkhand Bear Attack: लातेहर में जंगली भालू से भिड़ गया ग्रामीण, खुद हुआ लहूलुहान लेकिन नहीं मानी हार

Latehar: लातेहार में भालूओं ने ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिसके बाद ग्रामीण ने भालू से लड़कर अपनी जान बचाई. वहीं हालत गंभई होने पर उन्हें इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है.

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार (Latehar) जिले के बारेसाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़कोच गांव के निकट जंगल में एक बुजुर्ग ने अपने साहस का परिचय देते हुए जंगली भालुओं के झुंड से लड़कर अपनी जान बचाई. हालांकि, भालुओं से हुई लड़ाई में ग्रामीण मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार मंगल सिंह कुछ अन्य ग्रामीणों के साथ मंगलवार को अपने गांव पहाड़कोच के पास स्थित जंगल में खुखड़ी चुनने गए थे. इसी दौरान जंगल में जंगली भालुओं ने उनपर हमला कर दिया.

दरअसल, जंगली भालू अपने चार बच्चों के साथ जंगल में घूम रहा था. मंगल सिंह को देखते ही जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया. जब तक मंगल सिंह कुछ समझ पाते तब तक भालू ने उनके चेहरे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था, लेकिन मंगल सिंह ने हार नहीं मानी और हाथ में लाठी लेकर भालू से भिड़ गए. लगभग 15 मिनट तक मंगल सिंह लाठी के सहारे भालू से लड़ते रहे और मदद के लिए जोर-जोर से आवाज लगाते रहे. मंगल सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके साथ जंगल में गए अन्य लोग भी वहां पहुंचे और हल्ला मचाने लगे. इधर शोर सुनने के बाद और मंगल सिंह के द्वारा लाठी से हमला करने की वजह से भालू अपने बच्चों के साथ जंगल में भाग गया.

15 मिनट तक भालू से लड़ता रहा ग्रामीण
मंगल सिंह के साथ जंगल में गए राजू सिंह ने बताया कि भालू के हमले से मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बावजूद इन्होंने साहस का परिचय देते हुए जंगली भालू से 15 मिनट तक लड़ाई लड़ी और अपनी जान बचाई. उन्होंने कहा कि शोर सुनने के बाद जब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो मंगल सिंह भालू से लड़ रहे थे. बाद में भालू जंगल की ओर भाग गया इसके बाद अन्य ग्रामीणों की मदद से मंगल सिंह को बारेसाढ़ अस्पताल पहुंचाया गया. बारेसाढ़ अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें लातेहार सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर होने की वजह से उन्हें लातेहार से रिम्स रेफर कर दिया गया.

ग्रामीण की हालत गंभीर
वहीं लातेहार सदर अस्पताल के अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि, भालू के हमले के कारण घायल मंगल सिंह के चेहरे समेत शरीर के अन्य भाग में जख्म के गहरे निशान हैं. इस कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. उन्होंने बताया कि घायल ग्रामीण की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और घायल को इलाज के लिए सहायता राशि उपलब्ध करने की बात कही.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: जन्म के तीसरे दिन बच्ची की मौत, गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर को पीटा, नाराज डॉक्टरों ने काम किया बंद

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget