एक्सप्लोरर

Jharkhand में फिर टूटा आसमानी आफत का कहर, पलामू में बिजली गिरने से 2 लोगों की हुई मौत

Palamu News: झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिले में आसमानी बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत (Death) हो गई है. मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन कोष से राशि दी जाएगी.

Jharkhand Palamu Lightning Death: पलामू (Palamu) जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के रबदीभौराहा गांव में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत (Death) हो गई है. घटना को लेकर जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बिजली गिरने की घटना सोमवार की है. उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से खेत में मवेशियों को चरा रहे बलराम यादव (56) और मानमति देवी (45) की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है. उपायुक्त ए दोड्डे ने न्यूज एजेंसी को बताया कि दोनों मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन कोष से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

बोकारो में झुलसे बच्चे 
बता दें कि, हाल ही में झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) में आसमानी बिजली गिरने से एक स्कूल के 50 बच्चे इसकी चपेट में आ गए थे. इस घटना में 15 बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे. बिजली गिरने की घटना बोकारो बांधड़ीह मिडिल स्कूल में हुई थी. जिस समय बच्चे अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे तभी स्कूल के बरामदे में बिजली गिरी और उसके झटके से बच्चे झुलस गए. घटना के बाद आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए पास के जैनामोड़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया था.  
झारखंड के लिए एक बड़ी आपदा आसमानी बिजली
आसमानी बिजली का कहर झारखंड के लिए एक बड़ी आपदा है. राज्य में आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं आम हैं. भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने थंडरिंग और लाइटनिंग के खतरों को लेकर देश के जिन 6 राज्यों को सबसे संवेदनशील के तौर पर चिन्हित किया है, झारखंड भी उनमें से एक है. झारखंड में एक गांव ऐसा भी है जहां आसमानी बिजली ने इतनी तबाही मचाई है कि इसका नाम ही वज्रमरा पड़ गया है. संभव है कि ये पूरे देश का अकेला ऐसा गांव है, जहां पूरे साल में 500 से भी ज्यादा बार आसमानी बिजली गिरती है. इस गांव का शायद ही कोई ऐसा परिवार है, जिसने वज्रपात की वजह से जान-माल का नुकसान ना उठाया हो. 

ये भी पढ़ें: 

Dhanbad: भारी पड़ी मालगाड़ी से कोयले की चोरी, दर्दनाक हादसे में गई युवक की जान, महिला की हालत गंभीर  

Jharkhand Politics: JMM का दावा, संपर्क में हैं BJP के 16 विधायक, भाजपा बोली- 'झामुमो झूठों की पार्टी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Embed widget