एक्सप्लोरर

झारखंड की कोलियरी में ट्रेड यूनियन नेता की गोली मारकर हत्या, फूटा लोगों का गुस्सा

Jharkhand Murder: ट्रेड यूनियन से जुड़े स्थानीय नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और हत्यारे का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Jharkhand Crime News: झारखंड के हजारीबाग जिले की उरीमारी कोलियरी में अपराधियों ने बुधवार (8 जनवरी) को ट्रेड यूनियन से जुड़े स्थानीय नेता संतोष सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्‍या कर दी. इससे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी वसूली या वर्चस्व की रंजिश में उनकी हत्या की गई है.

संतोष सिंह पोटंगा लुकैयाटांड़ में गाड़ी से अपने घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार लोगों ने गाड़ी रुकवाई. उनसे कुछ देर तक बातचीत की और इसके बाद उन्होंने संतोष को तीन गोलियां मारी. इसके बाद वे आराम से फरार हो गए.

गुस्साए लोगों ने तीनों कोलियरी किया बंद  

संतोष सिंह को तत्काल रांची के इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इसकी खबर इलाके में तेजी से फैली. सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. गुस्साए लोगों ने उरीमारी कोलियरी, बिरसा कोलियरी और न्यू बिरसा कोलियरी को बंद करा दिया. उन्होंने इस घटना के लिए पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए नारेबाजी की.

अपराधियों को जल्द ही करेगी गिरफ्तार- पुलिस

संतोष सिंह कोयला कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में काम भी करते थे. वह कोलियरी के विस्थापितों के हक के आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. इसके अलावा कोयले की लोकल सेल के कारोबार में भी उनकी भागीदारी थी. घटना की सूचना पर उरीमारी ओपी प्रभारी रामकुमार राम, गिद्दी ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्‍थल पर पहुंचे.

पुलिस हत्याकांड से जुड़े सभी संभावनाओं पर तहकीकात में जुटी है. पुलिस अफसरों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. संतोष सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

कोयलांचल में अपराध की घटनाएं बढ़ी - विधायक

घटना की सूचना पाकर बड़कागांव के भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी भी मौके पर पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने हत्याकांड की भर्त्सना करते हुए कहा कि उरीमारी, बरका-सयाल कोयलांचल में अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं. पुलिस-प्रशासन अपराधियों पर नियंत्रण पाने में नाकाम है.

ये भी पढ़ें-  Jharkhand: रामगढ़ में स्कूली बच्चों के ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर सहित 4 की मौत, कई बच्चे घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget