एक्सप्लोरर

Jharkhand Top 5 News: झारखंड कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, बीजेपी ने तेज की मिशन 2024 की तैयारी, पढ़ें झारखंड की 5 बड़ी खबरें

Jharkhand News: ABP News पर दोपहर की पांच बड़ी खबरें: 8 जून 2023 की दोपहर की पांच बड़ी खबरें. झारखंड की राजनीति की खबरों के अलावा और भी बहुत सी खबरें पाएं केवल एक क्लिक में.

Jharkhand Top News: झारखंड मंत्रिमंडल में बदलाव की तैयारी की चर्चा जोरों पर है. झामुमो शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद उप चुनाव के पहले किसी को एक को मंत्री बनाया जाएगा. वहीं कांग्रेस भी अपने मंत्रियों को बदलने की तैयारी में है. कांग्रेस आलाकमान 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह निर्णय लेने की तैयारी में है. नतीजा कांग्रेस के मंत्री, विधायक व नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिल कर आ चुके हैं, जबकि आने वाले दिनों में अन्य विधायकों के भी दिल्ली जाने की संभावना है. सभी अपने पक्ष की गोलबंदी में जुटे हैं. कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के बदलने पर मंत्रिमंडल में वो शामिल हो सकें, इसका दावा पेश कर रहे हैं. Read More

कारोबारी अमित अग्रवाल गिरफ्तार

झारखंड के बरियातू रोड स्थित सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी ने यह जमीन खरीदने वाले जगत बंधु टी इस्टेट के मालिक दिलीप घोष को भी गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी बुधवार देर रात कोलकाता से हुई. इससे पहले दोनों से लंबी पूछताछ की गई थी. जांच एजेंसी गुरुवार को दोनों को रांची स्थित ईडी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर देने की अपील करेगी. ताकि जमीन घोटाले में दोनों से पूछताछ की जा सके. इस मामले में ईडी ने दिलीप घोष को 10 मई को पूछताछ के लिए समन जारी किया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए. न ही पेश नहीं होने का कारण बताया और न ही समय की मांग की थी. Read More

मिशन 2024 की तैयारी में जुटी बीजेपी

झारखंड में मिशन 2024 की तैयारी में लगी बीजेपी सांगठनिक स्तर पर खुद को मजबूत करने में जुट गई है. पार्टी के बड़े नेताओं के बीच की दूरियों को पाटने से लेकर ऊपरी स्तर पर सांगठनिक स्थिति में सुधार की कवायद शुरू होने की बात बीजेपी के राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की है. झारखंड दौरे पर आए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोहरदगा, गुमला में पार्टी के कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद रामगढ़ व हजारीबाग में चुनावी मिशन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं से मिले. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य में बीजेपी सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी. Read More

धनबाद में सामाजिक बहिष्कार का पोस्टर चिपकाया गया 

झारखंड के धनबाद जिले में बरवाअड्डा थाना क्षेत्र आए दिन किसी ना किसी मामले को लेकर चर्चा में बना रहता है. वहीं अब यहां चरकपत्थर गांव में कुछ लोगों द्वारा सामाजिक बहिष्कार का पोस्टर चिपकाया गया है.दरअसल,  गांव की गलियों में दीवारों पर यह पोस्टर चिपकाया गया है, जिसमें एक परिवार को समाज से बेदखल करने की बात लिखी गई है. इस मामले में पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है. Read More

लातेहर में बीड़ी पत्ते का अवैध कारोबार शुरू

झारखंड के लातेहर जिले में एक बार फिर बीड़ी पत्ता का अवैध कारोबार शुरू हो गया. दरअसल, बीड़ी पत्ता तस्कर सरकार द्वारा चिन्हित जंगलों के साथ-साथ प्रतिबंधित जंगलों में से भी बीड़ी पत्ता की तुड़वाई करवा कर उसकी खरीदारी कर रहे है. बता दें कि, बीड़ी पत्ते का यह अवैध कारोबार करोड़ों रुपये का होता है. दरअसल, लातेहार जिले का बड़ा भाग जंगलों से भरा पड़ा है. Read More

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget