एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: मिशन 2024 को लेकर BJP का दावा, कहा- ' झारखंड की सभी 14 सीटों पर होगी बीजेपी की जीत'

Jharkhand: लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा, सोरेन सरकार ने आदिवासियों के साथ छल किया. पहली बार खतियान नीति बाबूलाल मरांडी लाए थे. हाई कोर्ट ने तब कई आब्जर्वेशन दिये थे. क्या उन आब्जर्वेशन का निराकरण हुआ.

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में मिशन 2024 की तैयारी में लगी बीजेपी सांगठनिक स्तर पर खुद को मजबूत करने में जुट गई है. पार्टी के बड़े नेताओं के बीच की दूरियों को पाटने से लेकर ऊपरी स्तर पर सांगठनिक स्थिति में सुधार की कवायद शुरू होने की बात बीजेपी के राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने की है. झारखंड दौरे पर आए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोहरदगा, गुमला में पार्टी के कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद रामगढ़ व हजारीबाग में चुनावी मिशन की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं से मिले. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि राज्य में बीजेपी सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि, लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में फोकस किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्विवाद चेहरा हैं. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग मानते हैं कि भारत मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है. राज्यों में चुनाव को लेकर माहौल अलग होता है, लेकिन लोकसभा चुनाव में जीत तय है. वाजपेयी ने कहा कि 2019 में जिन लोकसभा सीटों पर पार्टी पिछड़ी थी, उन सीटों व बूथों की समीक्षा की गई है. इससे जुड़ी रणनीति बनायी जा चुकी है. ऐसे में तय है कि जनता व बीजेपी कार्यकर्ता झारखंड के सभी 14 सीटों पर जीत दिलाएंगे. जनता का मन और सामान्य कार्यकर्ता का मन बीजेपी के पक्ष में है. सामान्य जनता का विरोध वर्तमान सरकार के कदाचार व भ्रष्टाचार से है, लोग सरकार से मुक्ति चाहते हैं.

सरकार ने जनता के साथ धोखा किया- लक्ष्मीकांत वाजपेयी 

लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि, राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार ने आदिवासियों के साथ छल किया. पहली बार 1932 आधारित खतियान नीति बाबूलाल मरांडी लाए थे. हाई कोर्ट ने तब कई आब्जर्वेशन दिये थे. क्या उन आब्जर्वेशन का निराकरण हुआ. तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की नौकरी स्थानीय को मिलनी चाहिए, ये बीजेपी का स्पष्ट मत है, लेकिन वर्तमान सरकार जो कानून लाई है, हाई कोर्ट के आब्जर्वेशन का निराकरण कर नहीं लाई है. इस मामले में केंद्र के पाले में गेंद डालने की कोशिश की गई. यह राज्य की जनता के साथ धोखा है. पांच लाख नौकरी का वादा करके महागठबंधन की सरकारी आयी थी, लेकिन क्या हुआ सबको पता है.

सीएम चेहरे पर अभी विचार नहीं

वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने बीते दिनों रांची में प्रदर्शन के दौरान राज्य में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने के प्रयास की बात कही थी. इस पर बीजेपी प्रभारी ने कहा कि राज्य में निर्वाचित सरकार है. किसी भी निर्वाचित सरकार को अपदस्थ करना बीजेपी की पॉलिटिक्ल प्रैक्टिस नहीं है. झारखंड की सरकार अपने कर्मों से ही हटेगी. सरकार का कामकाज जनता देख रही है. बीजेपी राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि, राज्य में मुख्यमंत्री के चेहरे पर अभी विचार नहीं किया गया है. राज्य में ऊपरी स्तर पर संगठनात्मक स्थिति में सुधार की जरूरत है और सुधार की प्रक्रिया भी चल रही है.

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget