एक्सप्लोरर

Jharkhand Accident: हजारीबाग के दनुआ घाटी में गैस टैंकर पलटने से विस्फोट, 3 की मौत, एक घायल

Hazaribagh Danua Valley: दनुआ घाटी में गैस टैंकर के चालक ने संतुलन खो दिया. टैंकर पलट कर रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 15 फीट नीचे जा गिरा. विस्फोट के साथ आग लग गई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. 

Jharkhand Hazaribagh Danua Valley Explosion: झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) जिले में चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी (Danua Valley) में शनिवार रात एक गैस टैंकर (Gas Tanker) के असंतुलित खोकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 से नीचे गिरने के बाद उसमें विस्फोट के साथ आग लग जाने पर उसके चालक और आसपास के अन्य वाहनों के 2 चालकों की जलकर मौत (Death) हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. चौपारण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

विस्फोट के साथ लग गई आग 
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे ये दुर्घटना उस समय हुई जब दनुआ घाटी में गैस टैंकर के चालक ने एक तीखे मोड़ पर अपना संतुलन खो दिया और टैंकर पलट कर रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 15 फीट नीचे जा गिरा जिससे उसमें विस्फोट के साथ आग लग गई. टैंकर धनबाद से बिहार जा रहा था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल सावधानी बरतते हुए लगभग 10 किलोमीटर की परिधि में यातायात रोक दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 के वाहनों को आसपास के अन्य मार्गों से भेजा गया. 

मौके पर हुई चालक की मौत 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैस टैंकर के चालक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि उसकी आग की चपेट में आए आसपास के एक डंपर, ट्रॉलर के भी चालकों की जलकर मौत हो गई. इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति भी आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बिहार में बाराचट्टी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि वहां से गुजर रही कई गाड़ियों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया. इतना ही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के उपर से गुजर रहे हाईटेंशन वायर के केबल भी आग की गर्मी से पिघल गए. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: कोरोना वैक्सीन को लेकर सीओ कर रहे थे जागरूक, भड़के शख्स ने लाठी-डंडे से पीटा, तोड़ दिया हाथ 

Jharkhand Government Scheme: हेमंत सरकार शुरू कर सकती है ये बड़ी योजना, छात्रों के होगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget