एक्सप्लोरर

Jharkhand Government Scheme: हेमंत सरकार शुरू कर सकती है ये बड़ी योजना, छात्रों के होगा लाभ

Jharkhand News: झारखंड की मौजूदा सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है.

Jharkhand Student Credit Card Yojana: उच्च शिक्षा और उच्चस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले झारखंड (Jharkhand) के छात्रों के लिए राज्य सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (Credit Card) योजना लाने की तैयारी कर रही है. योजना ये है कि इसके तहत छात्रों को उनकी जरूरतों के अनुसार क्रेडिट कार्ड के जरिए 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन (Education Loan) बगैर किसी गारंटी के उपलब्ध कराया जाए. आगामी 29 दिसंबर को झारखंड की मौजूदा सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान इस योजना को लॉन्च करने की घोषणा की जा सकती है.

इन छात्रों को दी जा सकती है विशेष रियायत 
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना का प्रारंभिक प्रारूप लगभग तैयार कर लिया गया है. इसमें राज्य के स्थायी मूलवासी, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछडा वर्ग के छात्रों को विशेष रियायत दी जा सकती है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में स्थित विभिन्न बैंकों के आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जनजाति के लोगों को ऋण देने के लिए बैंकों से उदार रवैया अपनाने की अपील की थी. 

कम ब्याज दरों पर मिलेगा ऋण
राज्य सरकार के पास जो आंकड़ा है, उसके मुताबिक एसटी-एससी वर्ग के लोगों को बैंकों द्वारा ऋण प्रदान करने की औसत दर बेहद कम है. सरकार का प्रयास है कि बैंकिंग प्रणाली के तहत छात्रों को कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि उच्च शिक्षा के उनके सपनों पर विराम ना लगे. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत मिलने वाले सॉफ्ट लोन को चुकाने की मियाद 15 साल हो सकती है. इस योजना के तहत आईआईटी, आईआईएम और सिविल सर्विस जैसी परीक्षाओं के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्सेज की पढ़ाई करने वाले छात्र लाभान्वित हो सकते हैं. 

होती है परेशानी 
इसी सिलसिले में राज्य की ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल की एक टीम जनजातीय बहुल छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा का दौरा कर अनुसूचित जनजाति के छात्रों को शिक्षा ऋण देने के मॉडल का अध्ययन करने वाली है. झारखंड में छोटानागपुर एवं संथाल परगना टेनेंसी एक्ट के प्रावधानों के चलते आदिवासियों की जमीन की बिक्री पर कई तरह की पाबंदियों के चलते इस समुदाय के लोगों को ऋण मिलने में परेशानी होती है. 

पहल से लागू है ये योजना 
झारखंड के पहले पश्चिम बंगाल और बिहार में भी सरकारों ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू की है. बिहार के छात्रों को इस योजना के तहत 4 लाख रुपये तक का ऋण मिलता है. झारखंड सरकार ने यूपीएससी सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना भी पहले से लागू कर रखी है.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Naxalite: झारखंड में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, पुलिस बल को उड़ाने के लिए बिछाया गया था बमों का जाल

Jharkhand Mob Lynching: पलामू में प्रेमी को भारी पड़ी ये गलती, प्रेमिका के परिजनों ने पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget