एक्सप्लोरर

Jharkhand News: झारखंड में 'मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृति' में स्टूडेट्स नहीं ले रहे रुचि, अब तक हुआ सिर्फ 22% आवेदन

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति के लिए 5000 सीटें निर्धारित है. हर जिले से इसमें 400-400 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा. इसमें चयनित छात्र 10वीं के बाद CBSC या ICSE स्कूलों में भी नामांकन ले सकते हैं.

Jharkhand News: झारखंड में 'मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति' के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर रहे हैं. इसके लिए 8वीं पास और 9वीं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को आवेदन करना है. 8वीं के 2.25 लाख छात्र-छात्राओं में से अब तक 49 हजार छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किया है. आवेदन करने की डेट भी बढ़ाई गई, लेकिन उसका सही रिजल्ट नहीं आया है. 18 जुलाई तक छात्र-छात्राओं को इसके लिए आवेदन करना है, जबकि छह अगस्त को इसकी परीक्षा होनी है. वहीं इससे पहले 28 जुलाई से प्रवेश पत्र मिलने शुरू हो जाएंगे.

वहीं सातवीं में 55 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले और आठवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा इसके लिए आवेदन कर सकेंगे. सभी जिलों को ज्यादा से ज्यादा आवेदन करवाने का निर्देश दिया गया है. नौवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति की राशि मिलती है. इसमें 12 हजार रुपये सलाना दिये जाते हैं. नौवीं में प्रवेश परीक्षा के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं का चयन होता है. इसके बाद 10 वीं से 12वीं तक परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक लाने पर उन्हें छात्रवृत्ति दी जाती है. अगर किसी वर्ष में 60 फीसदी से कम अंक आएंगे तो इस योजना का लाभ उनके लिए बंद कर दिया जाएगा.

स्कॉलरशिप के लिए 5000 सीटें निर्धारित
बता दें कि, स्कॉलरशिप के लिए 5000 सीटें निर्धारित है. हर जिले से इसमें 400-400 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा. मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति के लिए चयनित होने वाले छात्र-छात्रा मैट्रिक के बाद सीबीएसई या आईसीएसई स्कूलों में भी नामांकन ले सकते हैं. इस पर भी उन्हें योजना का लाभ मिलता रहेगा. इस योनजा के लिए चयनित होने वाले छात्र-छात्रा आवासीय विद्यालय में पढ़ते हैं तो उन्हें छात्रवृत्ति की आधी राशि दी जाएगी. साथ ही मैट्रिक के बाद आकांक्षा में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्रा को भी 50 फीसदी छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- Jharkhand Politics: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने संभाला झारखंड BJP प्रदेश अध्यक्ष का पदभार, देखें तस्वीरें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget