एक्सप्लोरर

रांची में सीक्रेट जानकारी जुटाने वाले स्पेशल ब्रांच के SI की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi News: रांची में एक सब इंस्पेक्टर की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार एसआई अनुपम कुमार कच्छप किसी खुफिया जानकारी को जुटाने में लगे हुए थे.

Jharkhand Ranchi Crime News: झारखंड में बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं. रांची के कांके थाना क्षेत्र में शुक्रवार (2 अगस्त) को अज्ञात बदमाशों ने 32 वर्षीय स्पेशल ब्रांच सब-इंस्पेक्टर (SI) की गोली मारकर हत्या कर दी. एसआई कोकर में एक पार्टी अटेंड कर अपने घर लौट रहे थे. 

बताया जा रहा है कि एसआई अनुपम कुमार कच्छप कोई खुफिया जानकारी जुटाने में लगे हुए थे. एसआई अनुपम को संग्रामपुर गांव के पास रिंग रोड पर चार गोलियां मारी गई. हादसे के बाद जब अनुपम कुमार कच्छप का फोन काफी देर तक नहीं मिला तो, उनके दोस्तों ने रात दो बजे टेक्निकल हेल्प से उनके लोकेशन का पता लगाया.

पुलिस ने बताया कि अनुपम कुमार कच्छप के दोस्तों ने उन्हें रिम्स अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने हत्या की जांच के लिए एसपी (ग्रामीण) सुमित अग्रवाल की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया है, जिसमें दो डीएसपी, आठ इंस्पेक्टर, पांच एसआई और तकनीकी सेल के अधिकारी शामिल हैं.

पुलिस टीम ने पार्टी में मौजूद 14 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. वहीं डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मीडिया से कहा कि हम जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे. बता दें सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप वर्ष 2018 बैच के दरोगा थे.

बाबूलाल मरांडी ने बोला हमला
BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रांची के रिम्स ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुखद घटना है. अपराधी बेखौफ हैं. स्पेशल ब्रांच के जवान को अपराधी मार दे रहे हैं. जल्द से जल्द अपराधी पकड़ा जाना चाहिए. प्रदेश की राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं. वहीं एक वकील को भी चाकू घोंपकर मार दिया गया. वकील की उस वक्त हत्याकी गई जब वह अपने घर के पास खड़े थे.

ये भी पढ़ें-

Jharkhand: चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने दी महिलाओं को सौगात, इस योजना से होगी पैसों की बारिश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget