एक्सप्लोरर

Sammed Shikharji: स्कूली बच्चों को पहाड़ पर जाने से रोकने पर बवाल, ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं, सोरेन सरकार पर बढ़ा दबाव

सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसला का विरोध कर रहे जैन धर्मावलंबियों का का कहना है कि इससे यहां की पवित्रता भंग होगी.

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर स्थित जैन धर्म के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन यानि सम्मेद शिखर (Sammed Shikharji) का स्टेटस चेंज कर पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में हंगामा जारी है. ताजा मामला यह है कि पारसनाथ पर्वत जा रहे कुछ स्कूली बच्चों को दो तीर्थयात्रियों द्वारा रोकने व दुर्व्यवहार करने की घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये. बाजार को बंद करा दिया गया.

इस घटना के बाद नाराज लोगों ने देर शाम थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की.मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू, एसडीपीओ मनोज कुमार, डीएसपी संजय राणा के साथ जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस में मौके पर पहुंच गई. सदर विधायक सुदिव्य कुमार भी सूचना मिलने पर वहां पहुंच गए. अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों संग बातचीत की. घंटों तक चली वार्ता के बाद विधायक के आश्वासन व बच्चों संग दुर्व्यवहार करने वाले दूसरे जैन तीर्थयात्रियों द्वारा माफी मांगे जाने के बाद माहौल शांत हो गया.


Sammed Shikharji: स्कूली बच्चों को पहाड़ पर जाने से रोकने पर बवाल, ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं, सोरेन सरकार पर बढ़ा दबाव

ग्रामीणों को पहाड़ पर जाने से रोकना गलत 
इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए विधायक सुदिव्य ने कहा कि स्थानीय लोगों व जैन समुदाय के लोगों के बीच गतिरोध उत्पन्न हुआ था जिसे लेकर वार्ता हुई है. उन्होंने कहा कि पहाड़ सभी का है और इस पर जाने से रोका जाना उचित नहीं है. इससे पहले विधानसभा सत्र के दरमियान रांची में जैन समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई थी. उन लोगों ने जनवरी में यहां के मुद्दों को लेकर मधुबन में बैठक करने की बात कही थी. 9 जनवरी तक जैन समाज के ट्रस्टी मधुबन आकर बात नहीं करते हैं तो 10 जनवरी को मधुबन संक्रान्ति मैदान में यहां के लोग जुटेंगे और जो इनकी मर्जी होगी उसके अनुसार आगे का रास्ता तय किया जाएगा. 

अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं 
दूसरी तरफ एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने कहा कि मधुबन में बच्चों संग दुर्व्यवहार करने वाले दोनों यात्रियों से पूछताछ की गई है. बाकी ग्रामीणों व जैन संस्था के लोगों संग बैठक हुई है. यहां पूरी तरह से शांति है. लोग अफवाह में नहीं पडें. 

सम्मेद शिखरजी का स्टेटस न करें चेंज 
दरअसल, यह मामला सम्मेद शिखरजी (Shri Sammed Shikharji) को पर्यटन स्थल बनाने से जुड़ा है. लोगों का कहना है कि सम्मेद शिखरजी एक धार्मिक स्थल है. इसे पर्यटन स्थल (Tourist Place) के रूप में तब्दील नहीं किया जा सकता. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) ने भी जैन धर्म के पवित्र स्थल सम्मेद शिखर जी को तीर्थ स्थल ही रहने देने के संबंध में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है.

उन्होंने इस पत्र में कहा कि 'यह मामला जैन समाज की भावनाओं से जुड़ा हुआ है. इसे ध्यान में रखकर इस विषय पर पुनर्विचार करना चाहिए. पर्यावरण मंत्रालय ने इसे वन्यजीव अभयारण्य घोषित कर इको सेंसिटिव जोन में रखा है. वहीं झारखंड सरकार (Soren Government) ने इसे पर्यटन क्षेत्र घोषित कर दिया है. पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में मांस मदिरा पान की शिकायतें मिल रही हैं. यह जैन धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है. इसे पर्यटन स्थल घोषित करने पर जैन धर्मावलंबियों का मानना है कि इससे इस क्षेत्र की पवित्रता भंग होगी.

यह भी पढ़ें:  Rajasthan: कांग्रेस के जयपुर अधिवेशन में सचिन पायलट को नहीं मिला बोलने का मौका, जानें- इसके मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget