एक्सप्लोरर

Jharkhand: गिरफ्तार IAS पूजा सिंघल और सीए सुमन की रिमांड आज होगी पूरी, कोर्ट में किया जाएगा पेश

गिरफ्तार IAS पूजा सिंघल और सीए सुमन की रिमांड आज पूरी हो रही है. दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. मनरेगा घोटाले की जांच कर रही ईडी चाहेगी की पूजा सिंघल की रिमांड बढ़ाई जाए.

Jharkhand News: मनरेगा फंड में घोटाले के आरोप में गिरफ्तार IAS पूजा सिंघल और सीए सुमन की रिमांड आज पूरी हो रही है. दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. मनरेगा घोटाले की जांच कर रही ईडी चाहेगी की पूजा सिंघल की रिमांड बढ़ाई जाए. इस केस में ईडी की जांच अब खनन विभाग की तरफ बढ़ रही है. आज पलामू, साहिबगंज और दुमका के खनन अधिकारियों को पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर में बुलाया गया है.

आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
खनन विभाग से जुड़े सियासी तारों को भी केंद्रीय एजेंसी बारीकी से टटोल रही है. मनरेगा घोटाले से मनी लांड्रिंग तक पहुंची जांच अब धीरे-धीरे ही सही सत्ता के करीबियों तक भी पहुंचने लगी है. कल JMM के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से 5 घंटे पूछताछ की गई. आरोप है कि रवि केजरीवाल और कुछ लोगों ने मिलकर 95 से ज्यादा शेल कंपनियां बनाई जिसके जरिए काले धन को सफेद किया जाता था. ये मामला झारखंड हाइकोर्ट में हैं. 

झारखंड में खनन सचिव सिंघल को मामले में गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था. ईडी ने उसके पिछले तीन साल के लेन-देन को स्कैन किया है, ताकि संदिग्ध धन के निशान की जांच की जा सके. एजेंसी ने उनकी सभी संपत्तियों की भी जांच की.

इससे पहले उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार की चार कारें जब्त की गई थीं. एक सूत्र ने कहा कि, लग्जरी कारों के लिए किसी और ने भुगतान किया था, जो संदिग्ध था. ईडी ने उसके पास से कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं. छापेमारी के दौरान ईडी ने करीब 19 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की. कहा जाता है कि यह सिंघल का पैसा था. ईडी स्रोत का पता लगाने की कोशिश करेगी. ईडी ने मामले में सिंघल और उनके पति के बयान दर्ज किए हैं.

यह भी पढ़ें:

IAS Pooja Singhal Case: सफेदपोश तक पहुंची ED की जांच, JMM के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल से हुई 5 घंटे तक पूछताछ

Jharkhand Panchayat Chunav 2022: झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण में हुआ 68.15 फीसदी मतदान, शांति से हुई वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget