एक्सप्लोरर

Jharkhand: रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की अधिसूचना कल, सत्तारूढ़ पार्टी और NDA के लिए क्यों अहम है ये सीट

Ramgarh By Poll 2023: यह उपचुनाव राज्य में झामुमो की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और एनडीए दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है. 27 फरवरी को वोट पड़ने के बाद दो मार्च को मतगणना कराई जाएगी.

Jharkhand By Poll 2023: झारखंड में पक्ष-विपक्ष के सियासी खेमे एक और चुनावी अग्नि परीक्षा के लिए तैयार हो चुके हैं. रांची से सटे रामगढ़ विधानसभा की सीट पर 27 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए अधिसूचना 31 जनवरी को जारी होगी और इसके साथ ही नामांकन के पर्चे भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. राज्य में 2019 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद यह पांचवां उपचुनाव है. 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहलेइस उपचुनाव को सियासी नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है.

इस सीट पर 2019 में जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस की ममता देवी को हजारीबाग जिले की कोर्ट ने एक आपराधिक मामले में बीते 13 दिसंबर को सात साल की सजा सुनाई थी और इसके बाद उनकी विधायकी निरस्त कर दी गई थी. इस वजह से यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं. यहां सात फरवरी तक नामांकन के पर्चे भरे जा सकेंगे. 8 फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और 10 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 27 फरवरी को वोट पड़ने के बाद दो मार्च को मतगणना कराई जाएगी.

चर्चा है कि कांग्रेस की ओर से ममता देवी के पति बजरंग महतो इस सीट पर प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं. हालांकि कुछ अन्य नामों पर चर्चा चल रही है. दूसरी तरफ एनडीए फोल्डर से आजसू पार्टी ने गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता देवी कोउतारने की तैयारी कर ली है. आजसू ने बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व के साथ इस मुद्दे पर विमर्श भी किया है. वह 2019 के विधानसभा चुनाव में भी आजसू की प्रत्याशी थीं, लेकिन पराजित हो गई थीं.

इस चुनाव में एनडीए फोल्डर में फूट पड़ गई थी और बीजेपी ने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया था. इस बार संभावना यही है कि सुनीता देवी एनडीए की साझा प्रत्याशी होंगी. उधर झारखंड पार्टी ने राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार कोअपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है.

यह उपचुनाव राज्य में झामुमो की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन और एनडीए दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है. इसकी वजह यह है कि 2024 के विधानसभा चुनाव के पहले यह दोनों खेमों के लिए लिटमस टेस्ट की तरह होगा. एक तरफ हेमंत सोरेन की सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाएगी तो दूसरी तरफ विरोधी खेमा यानी एनडीए उसकी नाकामियों को मुद्दा बनाकर वोट मांगेगा.

इसके पहले 2019 के बाद राज्य में चार विधानसभा सीटों दुमका,बेरमो, मधुपुर और मांडर में अलग-अलग वजहों से उपचुनाव कराए गए हैं और इन सभी सीटोंपर सत्तारूढ़ गठबंधन ने जीत दर्ज की है. यह पांचवां उपचुनाव भी सत्तारूढ़ दल के खाते में जाता है तो बीजेपी खेमे के ऊपर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ जाएगा. इसलिए बीजेपी यानी एनडीए भी इस उपचुनाव में कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: बीजापुर एनकाउंटर मामले में NIA ने वांछित महिला नक्सली को किया गिरफ्तार, मुठभेड़ में मारे गए थे 22 पुलिसकर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
JSSC CGL JPSC Highlights: छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार, अभिजीत दीपके बोले- देवेंद्र भाई को बधाई
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget